दमोह। कलेक्टर स्वतंत्र कुमार सिंह के निर्देश पर शासकीय हाईस्कूल हिनौती पुत्रीधाट के प्रभारी प्राचार्य अरविंद असाटी अघ्यापक को सस्पेंड कर दिया गया है। श्री असाटी पर शैक्षणिक कार्य में अनियमितता का आरोप लगाया गया है। यूं तो यह प्रशासनिक कार्रवाई है, परंतु इसे अध्यापक आंदोलन से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
यहां जारी प्रशासनिक सूचना के अनुसार बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर कलेक्टर स्वतंत्र कुमार सिंह के निर्देश पर शिक्षा विभाग द्वारा शालाओं का सघन निरीक्षण किया जा रहा है। सहायक संचालक शिक्षा आर.एस. राजपूत ने बताया कि शैक्षणिक कार्य मे अनियमितता पाये जान पर शासकीय हाईस्कूल हिनौती पुत्रीधाट के प्रभारी प्राचार्य अरविंद असाटी अघ्यापक को जिला शिक्षा अधिकारी एस.के. नेमा ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधी में इनका मुख्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय तेंदूखेंड़ा होगा। साथ ही उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केरवना के प्रभारी प्राचार्य से प्रभार बदल दिया गया है।
ज्ञानपुंज दल ने विभिन्न शालाओं में जाकर शैक्षणिक कार्य की गतिविधियां कराते हुए निदानात्मक कक्षाएं, छात्र-छात्राओं की ग्रेडिंग, शैक्षणिक गतिविधियां संपन्न कराते हुए मूल्यांकन किया जिसमें हाईस्कूल राजापटना, सर्रा , उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झलौन, पुराबैरागढ़ की शालाओं का निरिक्षण किया गया। जिसमें पुराबैरागढ़ के प्राचार्य एवं शिक्षकों को कम उपस्थिति के कारण सोकाज नोटिस दिया गया।
सहायक संचालक शिक्षा आर.एस. राजपूत ने हाईस्कूल मंझगुवा हंसराज, पटेरिया एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुम्हारी का निरिक्षण किया। जिसमें पटेरिया, मंझगुवा हंसराज एवं कुम्हारी को रिकार्ड सही नही होने व निदानात्मक कक्षाओं में कमी पाये जाने पर सोकाज नोटिस दिया गया है।
जिला शिक्षा अधिकारी श्री एस.के. नेमा ने जिले के सभी प्रचार्यो एवं शिक्षको को निर्देश दिये है कि शैक्षणिक कार्य में शासन के निर्देशों का कढाई से पालन करें।