फरार वारंटी भाजपा का प्रत्याशी

भोपाल। जिस पर प्रकरण दर्ज हैं और कोर्ट ने वारंट जारी कर रखा है। पुलिस ढूंढ रही है लेकिन पुलिस को आरोपी मिल नहीं रहा है। वही वारंटी राघौगढ़ नपाध्यक्ष का चुनाव लड़ रहा है। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने शनिवार को रुठियाई में कही। वह यहां कांग्रेस प्रत्याशी आदित्य विक्रम सिंह सहित पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। 

कांग्रेस महासचिव श्री सिंह ने कहा कि मप्र की पुलिस को वारंटी दिखाई नहीं दे रहा है। राघौगढ़ में भारतीय जनता पार्टी को कोई और प्रत्याशी नहीं मिला इसलिए उसने पटवा को टिकट दे दिया है। श्री सिंह ने कहा कि इसी से भाजपा का चरित्र पता चलता है। श्री सिंह ने टिकट से वंचित रहने वाले भाजपा नेता श्यामलाल अग्रवाल के प्रति संवेदना व्यक्त की। 

पूर्व सीएम श्री सिंह ने उपलब्धियों को गिनाया और कहा कि यदि यह उपक्रम क्षेत्र में नहीं होते तो विकास की यह रफ्तार धीमी पड़ जाती है। आमसभा को आदित्य विक्रम सिंह सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया। 

जुआ का प्रकरण : पूर्व सीएम श्री सिंह ने बताया कि गोपाल पटवा पर जुआ सहित अन्य प्रकरण दर्ज हैं जिनमें वारंट जारी है। श्री सिंह ने कहा कि सार्वजनिक रूप से चुनाव लड़ रहा आरोपी पुलिस को मिल नहीं रहा है। उन्होंने आरोन में 22 अप्रैल 2010 को पकड़ाए जुए का भी जिक्र किया जिसमें भाजपा नेता श्री पटवा तो भाग गए थे लेकिन उनका वाहन पुलिस ने जब्त कर आधा दर्जन लोगों पर मामला दर्ज किया था। श्री सिंह ने कहा कि इस प्रकरण में अभी कोर्ट से जमानत भी नहीं हुई है। 
If you have any question, do a Google search

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!