सीएम के सामने सीलिंग का विरोध: महिलाओं ने मिर्ची झोंकी, लाठीचार्ज

shailendra gupta
जबलपुर/ जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय परिसर में 'अटल ज्योति योजना' का शुभारंभ करने पहुंचे सीएम को सीलिंग मामले में विरोध का सामना करना पड़ा। बीवी बच्चों के साथ आए किसानों ने सीएम से मिलने की कोशिश की और जब पुलिस ने उन्हें रोकना चाहा तो महिलाओं ने पल्लू में छिपाकर लाई मिर्ची उनकी आखों में झोंक दी। बदले में पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। 

जबलपुर में सीलिंग के विरोध में चल रह क्रमिक अनशन आज उस समय उग्र हो गया जब सीएम यहां अटलज्योति योजना का शुभारंभ करने आए। आंदोलित किसान यहां अपनी बीवी और बच्चों के साथ पहुंचे और सीएम से मिलने की जिद करने लगे। पुलिस अधिकारियों ने जब उन्हें आयोजन स्थल के भीतर जाने से रोका तो महिलाओं ने पल्लू में छिपाकर लाई गई मिर्ची उनकी आखों में झोंक दी। 

बस फिर क्या था, गुस्साई पुलिस ने आंदोलनकारी किसानों, उनकी महिलाओं एवं बच्चों की जमकर ठुकाई लगाई एवं करीब दो दर्जन उपद्रवी महिला पुरुषों को अरेस्ट कर लिया। अरेस्ट किए गए आंदोलनकारियों को पुलिस परेड ग्राउण्ड में रखा गया है। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!