![]() |
मंत्री जंयत मलैया के निवास पर
|
पुष्पेन्द्र तिवारी। दमोह। शहर में चोरो के बुलंद हौसलों के चलते अब उनकी नजर से प्रदेश के मंत्री भी अछूते नही रहे और चोरी की वारदात करने वालों ने अब उनके आशयानों को भी अपना निशाना बना लिया है। इसी सिलसिले के चलते रविवार की देर रात अज्ञात चोरो ने प्रदेश के जलसंसाधन मंत्री जंयत मलैया के घर में चोरी की घटना को अंजाम दे दिया।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चोरो ने बीती रात शहर के मलैया रेलवे फाटक स्थित जल संशाधन मंत्री जंयत मलैया के घर पर चोरो ने 12 छत्र और 1 मंदिर कलश पर हाथ साफ कर दिया। गौरतलब हो कि मंत्री जंयत मलैया के निवास परिसर में एक मंदिर है जिसमें चोरो ने उक्त घटना को अंजाम दिया। सोमवार की सुबह पुलिस बल डॉग स्कॉट के साथ जल संशाधन मंत्री के निवास पर पहुंचा।
वारदात की तहकीकात कर रही कोतवाली पुलिस अब चोरो का सुराग लगाने में जुटी हुई हैऔर शीघ्र ही चोरो को पकड़ने का दावा कर रही है। चोरी होने की जानकारी सबसे पहले मंत्री के घर में काम करने वाले माली अमित पिता खिलान प्रसाद सैनी को मिली और उसने जानकारी मंत्री के परिजनों को दी। चोरी की वारदात में बताया जा रहा है चोरो ने तीस हजार रुपए कीमती छत्र पर हाथ साफ किया है।
अब एक तरफ जहां दमोह पुलिस मंत्रियों की वाह वाही में जुटी हुई थी वहीं दूसरी और चोरी की इस वारदात ने पुलिस के खस्ता सुरक्षा इंतजामातों की पोल खोल कर रख दी है। बहरहॉल घटित हुई इस घटना पर पुलिस के आला अधिकारी खुद को बचाते नजर आ रहे है।