भोपाल। राज्य महिला आयोग द्वारा 18002336112 टोल फ्री नम्बर संचालित किया जा रहा है। इस नम्बर का प्रयोग आवेदन करने एवं पहले से की गई शिकायत पर हुई कार्यवाही की जानकारी प्राप्त करने के लिए किया जा सकता है।
इसके अलावा प्रदेश में 1 जनवरी 2013 से महिलाओं की मदद के लिए महिला हेल्प लाइन 1090 भी संचालित की जा रही है। हेल्प लाइन पर आने वाली शिकायतों और उन पर पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई की एडीजी महिला सेल द्वारा समीक्षा की जाती है।