प्रदेश भर में आयोजित हुए किसान सम्मेलन, लाखों किसान शामिल

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के किसान सम्मेलनों का आयोजन पूरे प्रदेश में किया गया जिसमें लाखों किसान शामिल हुए। मुख्यमंत्री सहित भाजपा के तमाम बड़े नेताओं ने किसानों को भाजपा को वापस वोट करने के लिए कन्वेंस किया एवं बताया कि क्यों भाजपा, कांग्रेस से बेहतर है। 

इन सम्मेलनों में जहां एक ओर शिवराज सरकार की जमकर तारीफ की गई तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस की दिग्विजय सिंह सरकार के दिन भी याद दिलाए गए और यह भी साबित करने की कोशिश की गई कि केन्द्र में मौजूद कांग्रेस सरकार भी किसान विरोधी है। 


कांग्रेस का दोहरा चरित्र बेनकाब: नरेन्द्रसिंह तोमर


भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद नरेन्द्रसिंह तोमर ने कहा कि केन्द्र में सत्ता में आने के बाद भाजपानीत एनडीए सरकार ने देश के किसानों को सम्मान दिया। उनकी समस्याओं का समाधान किया। किसान क्रेडिट कार्ड, फसल बीमा, नदी जोडो योजना, प्रधानमंत्री सडक योजना जैसे कार्य आरंभ करके देष के गांव, गरीब और किसान को राहत पहंुचाने का क्रांतिकारी अनुष्ठान आरंभ किया था, लेकिन कांग्रेस ने 2004 में केन्द्र में सत्ता में आने के बाद प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना पर विराम लगा दिया है। 

नदी जोडो योजना ठंडे बस्ते में डाल दिया। फसल बीमा योजना को ठप्प कर दिया। किसानों को खाद, बिजली, डीजल पर मिलने वाली सुविधा भी छीन ली। इससे कांग्रेस की किसान विरोधी मानसिकता और जनविरोधी सोच उजागर हुई है। कांग्रेस को मध्यप्रदेश में किसानों की तरक्की रास नहीं आ रही है और वह शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश की उपलब्धियों को पचा नहीं पा रही है। इससे कांग्रेस का दोहरा चरित्र बेनकाब हुआ है। 

उज्जैन में किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए नरेन्द्रसिंह तोमर ने कहा कि पिछले 55 वर्षो में कांग्रेस केन्द्र और सत्ता में रही है। मध्यप्रदेश में इन 65 वर्षो में केवल 2600 मेगावाट बिजली की क्षमता का सृजन हुआ था। इसे गत 9 वर्षो में भाजपा सरकार ने 9 हजार मेगावाट पर पहुंचा दिया है। 

इसी तरह प्रदेश में जहां 6 लाख हेक्टैयर पर सिंचाई होती थी भाजपा सरकार ने उसे बढाकर 21 लाख हेक्टैयर कर दिया है और आगामी वर्ष में यह 24 लाख हेक्टैयर हो जायेगी। मध्यप्रदेष में जीरो प्रतिषत पर फसल कर्ज समर्थन मूल्य पर 100 रू. बोनस से किसानों को राहत मिली है और खुषहाली आयी है। आने वाले दिनों में किसान समर्थक षिवराजसिंह सरकार को समर्थन देकर मिषन 2013 को सफल बनायेंगे। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देष की जनता और किसानों का भावनात्मक दोहन किया है। किसानों को अन्नदाता तो बताया गया लेकिन कभी उसे सुविधा देकर आजाद नहीं किया। 18 प्रतिषत ब्याज पर कर्ज देकर किसान को कर्ज के भार में दबा दिया गया, लेकिन भाजपा ने फसल कर्ज को आसान बनाया और मध्यप्रदेष में बिना मांगे किसानों की मुरादे पूरी की। जीरो प्रतिषत ब्याज पर फसल कर्ज इसका प्रमाण है। 

उन्होंने कहा कि कृषि कर्मण सम्मान से मध्यप्रदेश का गौरवान्वित होना शिवराज सिंह चौहान के कर्मयोग और किसानों की मेहनत और लगन का परिणाम है। किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश धनकड़ ने इंदौर में किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर भी किसानों के लिए जो कार्य नहीं हुए है वह निर्णय मध्यप्रदेष की भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों के हित में लिए है। 

उन्होंने मध्यप्रदेश को कृषि कर्मण अवार्ड प्राप्त किए जाने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश के किसानों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को किसान के हित में दिखावटी सहानुभूति करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को पिछले 2 चुनाव में खारिज कर दिया है और कांग्रेस पतन के रास्ते पर आगे बढी है क्योकि उसकी सोच में खोट है। कथनी और करनी में अंतर है। आने वाले चुनाव में प्रदेष की जनता कांग्रेस को माकूल सबक देगी।


मध्यप्रदेश बीमारू राज्य की श्रेणी से विकसित राज्य बना: प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी


भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता और सांसद प्रो. कप्तानसिंह सोलंकी ने भोपाल ग्रामीण के कोलूखेडी स्थित चेतन आश्रम में आयोजित किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार ने मध्यप्रदेश को पिछले 9 वर्षो में बीमारू राज्य की श्रेणी से मुक्त कर विकसित राज्य के रूप में पंजाब और हरियाणा के समकक्ष खडा कर दिया है। इसके लिए भाजपा की किसानोन्मुखी नीतियों को श्रेय जाता है। 

उन्होंने कहा कि जहां दुनिया जल के लिए तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ रही है। मध्यप्रदेश में नदी जोडो योजना पर कार्य आरंभ करके शिवराज सिंह चौहान ने अटलबिहारी वाजपेयी का सपना पूरा किया है। सोलंकी ने कहा कि राज्य सरकार ने समर्थन मूल्य पर बोनस के रूप में 900 करोड रू. किसानों को भेंटकर उनकी खुशहाली का रास्ता आसान किया है। किसानों को जहां महंगे खाद के रूप में केन्द्र सरकार ने अभिषक्त किया है वहीं राज्य सरकार ने उन्हें खाद अग्रिम उठाकर ब्याज से मुक्ति प्रदान की है। 

मई 2013 तक प्रदेश में सभी 50 जिलों में 24 घंटे गांवों में बिजली मिलेगी। किसानों को सिंचाई और कृषि कार्यो के लिए 8 घंटे गुणवत्तापूर्ण बिजली की पूर्ति की जायेगी। मध्यप्रदेष को बिजली में सरप्लस राज्य बनाने में राज्य सरकार की प्रतिबद्धता रंग लायी है। इसके लिए षिवराजसिंह चैहान सरकार बधाई की पात्र है। इस अवसर पर प्रदेष मंत्री तपन भौमिक, जिला अध्यक्ष भक्तपाल सिंह, विधायक जितेन्द्रसिंह डागा सहित पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री एवं सांसद सुमित्रा महाजन ने धार में किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेष नदी जोडो योजना में देष में अग्रणी राज्य बन गया है। मुख्यमंत्री षिवराजसिंह चैहान ने नदी जोड़ो योजना क्रियान्वित करके अटलबिहारी वाजपेयी का सपना पूर्ण किया है। इससे किसानों को सिंचाई के लिए भरपूर पानी मिलेगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस में बुनियादी फर्क यही है कि भाजपा प्रदेष में सामाजिक आर्थिक सुखद परिवर्तन लाना चाहती है और कार्य करने में उसका विष्वास है, लेकिन कांग्रेस के महासचिव और तत्कालीन मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की धारणा थी कि चुनाव काम से नहीं जीते जाते तिकडम से जीते जाते है। 

उन्होंने 10 वर्षों में मध्यप्रदेश को बदहाल राज्य बना दिया। शिवराज सिंह के नेतृत्व में प्रदेश में किसानों को जीरो प्रतिशत ब्याज का कर्ज, समर्थन मूल्य पर 100 रू. बोनस दिया गया है। जिससे किसानों की हालत में बेहतरी आयी है। आपने मिषन 2013 को सफल बनाने के लिए किसानों से पूर्ण सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में जहां किसानों की दषा में सुधार हुआ है कांग्रेस शासित राज्यों में किसान आत्महत्या करने को मजबूर है। इससे कांग्रेस की मानसिकता उजागर होती है।

भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री एवं सांसद माया सिंह ने दतिया में किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने मध्यप्रदेष में सारे प्रयास कृषि की भलाई के लिए केन्द्रित किए है। कृषि केबिनेट और खेती के लिए पृथक बजट की संरचना इसके सबूत है। प्रदेष का विकास कृषि की प्रगति और किसानों की बेहतरी पर निर्भर है। षिवराजसिंह चैहान के नेतृत्व में पिछले 8 वर्षो में किसानों को जितनी सुविधाएं दी गयी है और खेती के लिए अनुकूल नीतियां बनायी गयी उतनी आजादी के बाद कांग्रेस के 5 दषकों के शासन में नहीं बनी।

आपने कहा कि मुख्यमंत्री की स्वर्णिम मध्यप्रदेष के गठन की परिकल्पना प्रदेष के किसान पूरी करेंगे। इसके लिए उनका समर्थन आवष्यक है। मिषन 2013 की सफलता में किसानों की निर्णायक भूमिका होगी।

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डाॅ. सत्यनारायण जटिया ने देवास में पार्टी कार्यालय में आयोजित किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए कृषि कर्मण सम्मान के लिए किसानों को बधाई दी। उन्होंने कहा क प्रदेष में 12 हजार करोड़ रू. की लागत से फीडर सेपरेषन का कार्य किया जा रहा है। जिससे किसान को सिंचाई के लिए 8 घंटा बिजली मिलेगी। गांव 24 घंटा आलोकित रहेंगे। इससे खेती और गांवो की तस्वीर बदलेगी। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेष में कृषि की विकास दर 18 प्रतिषत अंकित हुई है जो किसान हितैषी राज्य सरकार की योजनाओं का नतीजा है। षिवराजसिंह चैहान के नेेतृत्व में प्रदेष में हुई प्रगति ने प्रदेष को बीमारू राज्य की श्रेणी से निकालकर विकसित राज्यों की श्रेणी में खडा कर दिया है। किसान 2013 विधानसभा चुनाव की चुनौती के लिए तैयार हो और किसानों के उत्साह को भाजपा के प्रति समर्थन में बदलें।

इस अवसर पर पार्टी के जिला अध्यक्ष बहादुर सिंह मुकाती, नंदकिषोर पाटीदार, शरद पाचुनकर, बद्री जायसवाल, मोतीलाल पटेल, राजेष यादव, महेष चैहान सहित पार्टी के पदाधिकारी व किसान कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेष महामंत्री नंदकुमारंिसह चैहान ने खण्डवा में आयोजित किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के बाद से कांग्रेस ने किसानों के दुखदर्द को कम करने के बजाए रासायनिक खादों में वृद्धिकर जख्मों को कुरेदने का काम किया है। मध्यप्रदेष में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने मुख्यमंत्री षिवराजसिंह चैहान के नेतृत्व में किसानों को सहुलियते दी है उससे खेती लाभ का धंधा बनी है। जीरो प्रतिषत ब्याज दर ने मध्यप्रदेष के किसानों के चेहरे पर मुस्कान बिखेरी है। उन्होंने कहा कि आगामी 2013 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत ने किसानों की निर्णायक भूमिका रहेगी। इस अवसर पर विधायक लोकेन्द्रसिंह तोमर, अनारसिंह बास्कले, देवेन्द्र वर्मा सहित बडी संख्या में पार्टी एवं किसान मोर्चा के पदाधिकारी कार्यकर्ता, किसान भाई मौजूद थे।
नरसिंहपुर में प्रदेष महामंत्री विनोद गोटिया ने कहा कि मुख्यमंत्री षिवराजसिंह चैहान के नेतृत्व में मध्यप्रदेष बीमारू राज्य से उभरकर विकासषील प्रदेष की श्रेणी में अग्रणी रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेष की कृषि विकास दर 19 प्रतिषत पर पहंुची है। मध्यप्रदेष में हर वर्ग के विकास को केन्द्र में रखा गया है। किसान सम्मेलन में पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं सहित बडी संख्या में किसानों ने भाग लिया।

रायसेन में किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेष उपाध्यक्ष गौरीषंकर शेजवार ने कहा कि मध्यप्रदेष की भाजपा सरकार किसान हितैषी सरकार साबित हुई है। कृषि केबिनेट, जीरो प्रतिषत ब्याज दर पर किसानों को ऋण और धान एवं गेहंू के समर्थन मूल्य में 100 रू. बोनस जैसे अनेक निर्णय मध्यप्रदेष सरकार ने किसानों के हित में लिए है। उन्होंने कहा कि कृषि कर्मण सम्मान से केन्द्र सरकार ने न सिर्फ मध्यप्रदेष अपितु प्रदेष के सभी किसानों का सम्मान किया है। इस अवसर पर हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष रामपाल सिंह ने भी संबोधित किया। 

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेष उपाध्यक्ष एवं सांसद रघुनंदन शर्मा ने मंदसौर में कहा कि मध्यप्रदेष सरकार किसानों की सरकार है। जहां देष में किसानों की कृषि की विकास दर उसे 4 प्रतिषत है वहीं मध्यप्रदेष में कृषि विकास दर 19 प्रतिषत पहुंचे रही है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार मध्यप्रदेष के साथ सौतेला व्यवहार करती है, फिर भी उसे मध्यप्रदेष में सर्वोत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए चार बार सम्मान देना पडा। इससे मध्यप्रदेष में षिवराजसिंह चैहान के नेतृत्व में हो रही प्रगति का सबूत मिल जाता है। 

कृषि कर्मण सम्मान इसकी बानगी है। रघुनंदन शर्मा ने कहा कि केन्द्र ने अफीम उत्पादक किसानों के हितों पर कुठाराघात किया है। केन्द्र में सत्ता में आने के बाद भाजपानीत एनडीए सरकार किसानों की अपेक्षाओं पर खरी उतरेगी। 

झाबुआ में प्रदेष उपाध्यक्ष दिलीप सिंह भूरिया ने कहा कि कृषि कर्मण सम्मान से मध्यप्रदेष को सम्मानित किया जाना मध्यप्रदेष की भाजपा सरकार की किसान हितैषी नीतियों का स्वागत है। बडवानी में किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी के किसान मोर्चा के प्रदेष अध्यक्ष बंषीलाल गुर्जर ने कहा कि कृषि कर्मण अवार्ड से मध्यप्रदेष के किसानों का हौसला बढेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री षिवराजसिंह चैहान ने खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिए किसान हितैषी कई निर्णय लिए है। किसानों के प्रति उनकी सोच दुरगामी रही है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेष प्रवक्ता रामेष्वर शर्मा ने कृषि कर्मण सम्मान के उपलक्ष्य में गुना में आयोजित किसान सम्मेलन को संबोधित करते कहा कि मुख्यमंत्री षिवराजसिंह चैहान ने किसान के दर्द को समझा और उन्हें खुषहाली के रास्ते पर आगे बढाया। इसी का परिणाम है कि मध्यप्रदेष को कृषि कर्मण सम्मान से गौरवान्वित होने का सौभाग्य मिला। प्रदेष में खेती लाभ का धंधा बन गयी।

रामेश्वर शर्मा ने कहा कि अटलजी ने गांवों का दर्द समझा और प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से 6 लाख गांवों को सुगम बनाने का मार्ग प्रषस्त किया, लेकिन डाॅ. मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी को न ंतो किसान का दर्द और न गांव की तकलीफ याद है इसलिए उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना पर विराम लगा दिया और किसान से सस्ते डीजल, खाद की सुविधा छीन ली। उन्होंने कहा कि जब नर्मदा और क्षिप्रा को जोडकर मालवा को सरसब्ज बनाया जा सकता है ंतो पार्वती और सिंध को जोडकर गुना के सूखे अंचल को हरीतिमा में बदलने का प्रयास भी षिवराजसिंह चैहान सरकार करेगी। आपने किसानों से आग्रह किया कि तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने के लिए कमर कस लें। 

प्रदेष के संगठनात्मक सभी जिलों में आयोजित किसान सम्मेलनों को पार्टी एवं मोर्चा के राष्ट्रीय एवं प्रदेष के नेताओं ने संबोधित किया। राजगढ में सांसद चंदन मित्रा, विदिषा में वरिष्ठ मंत्री राघवजी भाई, लक्ष्मीकांत शर्मा, ग्वालियर नारायणसिंह कुषवाह, होषंगाबाद डाॅ. रामकृष्ण कुसमरिया, सरताज सिंह, मुरैना में प्रदेष उपाध्यक्ष वेदप्रकाष शर्मा, रतलाम में प्रदेष कोषाध्यक्ष चेतन्य काष्यप, वरिष्ठ नेता कैलाष चावला, हिम्मत कोठारी, सीधी प्रदेष मंत्री गणेष सिंह, बालाघाट सांसद केडी देषमुख, श्योपुर वरिष्ठ मंत्री अनूप मिश्रा, सतना में प्रदेष प्रवक्ता चन्द्रमणि त्रिपाठी, सिंगरौली में वरिष्ठ मंत्री जगन्नाथ सिंह उपस्थित थे।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!