खनियाधाना में अध्यक्ष के पति की दहशत, सीएमओ भागा

shailendra gupta
शिवपुरी। खनियांधाना नगर पंचायत प्रशासन में नगर पंचायत अध्यक्ष के पति की दहशत इस कदर बन गई है कि नगर पंचायत का सीएमओ अपनी कुर्सी छोड़कर भाग खड़ा हुआ और आ पहुंचा, जिला मुख्यालय। यहां उसने एडीएम और एसपी को एक आवेदन देकर अपनी जान की सुरक्षा मांगी है। 

बताया जाता है कि पिछले कई दिनों से नगर पंचायत अध्यक्ष के पति और सीएमओ के बीच वाद-विवाद चल रहा है। इस वाद-विवाद के बीच पहले भी इन दोनों में विवादास्पद स्थिति निर्मित हो चुकी है। आज उस समय मामला गहरा गया जब सीएमओ नरेन्द्र पाठक ने शिवपुरी जिला मुख्यालय पर आकर एसपी आरपी सिंह से शिकायत दर्ज कराई कि उन्हें नगर पंचायत अध्यक्ष के पति जगदीश प्रसाद साहू मोबाईल पर फोन करके जान से मारने की धमकी दे रहे है। इसके अलावा नगर पंचायत के कार्यों में अनावश्यक हस्तक्षेप भी करते है। 

सीएमओ ने आरोप लगाया कि नगर पंचायत में अध्यक्ष पति की मनमानी के कारण सरकारी कार्य बाधित हो रहे है। अध्यक्ष पति उन पर अनावश्यक कार्य करने का दबाब डालते है। पिछले कई दिनों से वह इस तरह के दबाब डाल रहे है। दबाब में ना आने के बाद मोबाईल पर जान से मारने की धमकी दी। सीएमओ ने आरोप लगाया कि पिछले दिनों मोबाईल पर जान से मारने की धमकी के बाद इस मामले में एसडीएम और खनियाधाना टी.आई. को भी उन्होंने सूचना दी मगर नगर पंचायत अध्यक्ष पति के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई। धमकी के बाद वह सकते में है और उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई जाए। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!