भोपाल। खबर सतना से आ रही है। यहां अधिकारियों की लापरवाही के कारण फोड़ दी गई एक नहर, 25 एकड़ खेतों में खड़ी फसल पर कहर बनकर टूटी ओर पूरी की पूरी फसल बर्बाद हो गई। आश्चर्यजनक तो यह है कि घटना के समय मौके पर मौजूद सिंचाई मंत्री जयंत मलैया ने बजाए खेद जताने या जांच के आदेश देने के, ऐसा बैतुका बयान दिया कि सब के सब भौंचक्क रह गए। उन्होंने कहा 'शुभ शुभ बात करें'किसान समझ नहीं पा रहे हैं कि 25 एकड़ फसल बर्बाद हो जाने के बाद कौन सी बात शुभ रह जाती है।
मामला सतना के ग्राम देवरा का है। यहां बाणसागर की माडल हाउस की नहर बिना सोचे समझे फोड़ दी गई। नहर में भरभराकर आया पानी सीधे किसानों के खेतों में घुसता चला गया और 25 एकड़ फसल तबाह कर गया।
मंत्रीजी और उनके विभाग की अधिकारियों की वजह से किसानों के साथ जो अशुभ हुआ है उसके जिम्मेदारी तय की जाना चाहिए और प्रभावित किसानों उनकी क्षतिग्रस्त फसल का पूरा मुआवजा दिया जाना चहिए।
अजय सिंह
नेता प्रतिपक्ष
मध्यप्रदेश विधानसभा