दो घंटे तक मचाते रहे धमाल, जो कार मिली उसे तोड़ डाला

shailendra gupta
भोपाल। शहर के बीचों बीच बसे गौतमनगर मार्केट में बीती रात दस से ज्यादा बदमाशों के एक गिरोह ने दो घंटे तक धमाल मचाया। वो हाथों में हॉकी ओर डंडे लिए हुए थे। उन्हें मार्केट में जो भी कार खड़ी दिखी, उन्होंने उसे तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि यह सब हंगामा मार्केट के व्यापारियों से हफ्ता वसूली के लिए किया गया। 

मध्यप्रदेश की राजधानी में हफ्ता वसूली और न देने पर इस तरह के हंगामे का यह मामला आज चर्चा का प्रमुख केन्द्र बना हुआ है। लोगों ने बताया कि वो दस से ज्यादा थे और मार्केट में खड़ी हर गाड़ी को तोड़ रहे थे। बदमाशों ने यहां करीब दो घंटे तक तोड़फोड़ की। लोगों ने पुलिस को इन्फार्म भी किया, लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। बाद में जाते जाते बदमाशों ने गौतम नगर कालोनी में रास्ते में आए मकानों को भी नुक्सान पहुंचाया। 

इस मामले में राजधानी में पुलिस की गश्त और सूचना पर तत्काल कार्रवाई के तमाम दावों को झुठला दिया है। नागरिकों का कहना है कि हंगामा इतना जबर्दस्त था कि यदि कोई व्यक्ति उन्हें रोकने जाता तो हत्या जैसी जघन्य वारदात भी हो सकती थी। अब गौतम नगर मार्केट के व्यापारी दहशत में हैं एवं सुरक्षा के लिए क्या करें, रणनीति बना रहे हैं। 

पुलिस विभाग ने इस मामले की जानकारी से अनभिज्ञता जाहिर की है। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!