कक्काजी बनाएंगे नई पार्टी, 21 फरवरी को होगी घोषणा

भोपाल। शिवराज सिंह के हमले का शिकार हुए भारतीय किसान संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार शर्मा जिन्हें किसान कक्काजी के नाम से पुकारते हैं, नई पॉलिटिकल पार्टी बनाएंगे। नई पार्टी की घोषणा 21 फरवरी को की जाएगी। 

आज होशंगाबाद में उन्होंने इसकी घोषणा करते हुए बताया कि वो मध्यप्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे एवं 50 प्रतिशत टिकिट महिलाओं को दिए जाएंगे। उन्होंने अपनी पार्टी का नाम भी बताया। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी का नाम होगा किसान मजदूर प्रजा पार्टी। 

कुल मिलाकर शिवराज सिंह चौहान का मुकाबला कांग्रेस के अलावा अरविंद केजरीवाल की आप और शिवकुमार शर्मा की किमप से भी होगा। चूंकि शिवकुमार शर्मा आरएसएस से जुड़े रहे हैं अत: स्वभाविक है कि वो भाजपा के वोट कतरने का काम करेंगे। जीतें या न जीतें, परंतु नुक्सान तो पहुंचाएंगे ही। 
If you have any question, do a Google search

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!