‘मिठी गोबिन्दराम पब्लिक स्कूल में सम्मान समारोह का आयोजन

shailendra gupta
भोपाल। दिनांक 17 दिसम्बर 2012, अत्यंत गर्व एवं सम्मान से परिपूर्ण रहा। यह अवसर था विद्यालय संस्थापना अनुदानदाता श्री वाषी जी. मेलवानी जी (हांगकांग) एवं श्री ओमी जी फुलवाजी जी (लागोस) के आगमन का। वे आज विद्यालय परिसर में उपस्थित रहे.

उन्होंने विद्यार्थियों की अकादमिक उन्नति का ब्यौरा लिया तथा शिक्षक एवं छात्रों के मध्य रहकर सहगामी गतिविधियों, आधुनिक तकनीक से युक्त स्मार्ट कक्षाओं का अवलोकन किया तथा विद्यार्थियों के बहुमुखी विकास को देख इसकी भूरि-भूरि प्रशंसा की।
मिठी गोबिन्दराम पब्लिक स्कूल में विद्यालय संस्थापना के आधार स्तम्भ अनुदानदाता श्री वाशी जी. मेलवानी जी एवं श्री ओमी फुलवानी जी के आत्मीय अभिनंदन तथा पूर्व छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ परम्परागत विधानानुसार माँ सरस्वती, माँ भारती एवं ब्रह्मलीन संत हिरदाराम साहिब जी के चरणों में पुष्पार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन तथा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ किया गया। अतिथि देवोभवः परम्परा का निर्वाहन करते हुए अतिथियों का पुष्पगुच्छ शॉल श्रीफल द्वारा हृदय से स्वागत किया गया।

इस शुभ अवसर पर परमश्रद्धेय सिद्ध भाऊजी ने अपने वक्तव्य में संस्थापना एवं विकास कार्य में आर्थिक रूप से सहयोगी रहे अनुदानदाता श्री वाशी जी. मेलवानी जी के प्रति हृदय से आभार एवं कृतज्ञता व्यक्त की तथा भविष्य में भी इस आशीष और मार्गदर्शन को संस्थान के उत्तरोत्तर विकास के लिए अनिवार्य बताया। साथ ही उन्होंने अपनी आगामी योजना का विवरण देते हुए बताया कि वे अंतरराष्ट्रीय विद्यालय खोलने का विचार रखते है, जिसमें अकादमिक उत्कृष्टता, भारतीय संस्कार, विविध आधुनिक खेल, आधुनिक षिक्षण प्रणाली का प्रयोग हो सकेगा, जिससे राष्ट्र को विष्व स्तरीय नागरिक मिल सकेंगे।

सोसायटी की डायरेक्टर (एकेडेमिक्स एण्ड प्लानिंग) डॉ. शशि राय जी ने अपने आत्मीय उद्बोधन में कहा कि संत साहिब जी सषरीर हमारे मध्य नहीं है, परंतु उनके सिद्धांत, विचार धाराएं, अभिप्रेरणाएं सदैव हमारे साथ हैं। उन्होंने षिक्षा को राष्ट्र विकास यात्रा का सबसे महत्वपूर्ण साधन बताया तथा संस्थान की उच्च षिक्षा के क्षेत्र में बढ़ती प्रगति, सफलता एवं विषेष रूप से बालिका उत्थान हेतु चलाए जा रहे विशिष्ट कोर्स एवं कार्यों का विवरण दिया। निज स्वार्थों को त्यागते हुए समाज कल्याण में सहयोगी बनने वाले परोपकारी व्यक्तित्व को उन्होंने सच्चा मानव कहा।

जीव सेवा संस्थान के सचिव श्री महेश दयारामानी जी ने अपने स्वागत संभाषण में कहा कि किसी भी बड़ी हस्ती के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को शब्दों में बांधना कठिन है। उन्होंने संस्थापना कार्य में सहायक बने श्री मेलवानी जी के अति उदार, सहृदय, षिक्षा उत्थान के प्रति आस्थामय व्यक्तित्व से विद्यार्थियों को परिचित करवाया।

विद्यालय कॉर्डिनेटर सुश्री आषा चंगलानी द्वारा विद्यालय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया, जिसमें अकादमिक उत्कृष्टता, आधुनिक साधनों से युक्त षिक्षण प्रणाली, विविध खेल, सांस्कृतिक उपलब्धियों आदि का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया गया।

अनुदानदाता माननीय श्री वाषी जी. मेलवानी जी (हांगकांग) ने अपने उद्बोधन में कहा कि मैं विद्यालय के उत्तरोत्तर उन्नति पर गर्व महसूस कर रहा हूँ और विद्यार्थियों से अपेक्षा करता हूँ कि वे अपनी पूर्ण निष्ठा और कर्मण्ठता से निरंतर अपने विद्यालय का गौरव बढ़ाते रहेंगे तथा उन्होंने श्रद्धेय सिद्ध भाऊजी की आगामी योजना और स्वप्न को साकार करने का आष्वासन प्रदान किया।

माननीय अतिथि श्री ओमी फुलवानी जी (लागोस) ने अपने उद्बोधन में कहा कि उच्च विचार और ऊँचे सपने रखना ही सफलता का मूल मंत्र है। अपने जीवन के लिए लक्ष्य बनाएं और उन्हें पूरा करने के लिए ईमानदारी के साथ जुट जाएं, यही सफलता है।

इस शुभ अवसर पर विद्यालय के पूर्व छात्र-छात्राओं को विविध क्षेत्रों में विद्यालय, परिवार व समाज का गौरव बढ़ाने हेतु पुरस्कृत व सम्मानित किया गया। सम्मानित छात्र-छात्राओं के नाम व उपलब्धि क्षेत्र इस प्रकार हैं:- डॉ. प्रिया बूलचंदानी (एमबीबीएस, गांधी मेडिकल कॉलेज, भोपाल), डॉ. विनय गंगवानी (एमबीबीएस, गांधी मेडिकल कॉलेज, भोपाल), डॉ. मोहित दादलानी (चिरायु मेडिकल कॉलेज, भोपाल), प्रिया दयारमानी (बीडीएस, पीपुल्स काॅलेज, भोपाल), सोनम दामानी (मेनिट, भोपाल), जीतेष मोटवानी (बीई-इलेक्ट्राॅनिक्स, बिट्स, पिलानी), दीपक हरचंदानी (सीए, भोपाल), मोनिष आवतरामानी (सीए, भोपाल), पूजा दयारामानी (पीओ, इलाहाबाद बैंक), मनीष दयारामानी (बीकाॅम, बीएसएस भोपाल) एवं डॉ. प्रिया बूलचंदानी ने समस्त पूर्व सफल छात्र-छात्राओं की ओर से सभागार में उपस्थित सभी सम्मानीयजनों के प्रति आत्मीय कृतज्ञता ज्ञापित की।
कार्यक्रम का आभार उप-प्राचार्य श्री शैलेष झौपे द्वारा व्यक्त किया गया। उन्होंने कार्यक्रम के संयोजक तथा प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहयोगीजनों, षिक्षक, अभिभावकों एवं सभागार में उपस्थित सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का समन्वय श्रीमती स्वाति राहतेकर, श्री गिरीष हेमराजानी तथा कार्यक्रम का कुषल संचालन सुश्री आषा चंगलानी द्वारा किया।









#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!