भोपाल। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा हैं कि आज देश में हिंसा के खिलाफ प्रेम, सद्भाव और अहिंसा के साथ एकजूट होकर संघर्ष छेड़ने की जरूरत है। उन्होंने हज़ से लौटे हाजियो को बधाई देते हुए उम्मीद जाहिर की कि उनकी दुआओं से नफरत का अंत होगा और अमन चैन कायम होगा।
श्री सिंह अमन बिरादरी संस्था द्वारा आयोजित हाजियों के सम्मान समारोह में बोल रहे थे। इस एज़ाजी जल्से की अध्यक्षता दिल्ली सरकार के वरिष्ठ मंत्री श्री हारून युसुफ सा. ने की, विशिष्ठ अतिथि के रूप में नेता प्रतिपक्ष श्री अजय सिंह उपस्थित थे।
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि आज पूरी दूनिया में नफरत और हिंसा का जो महौल बनाया गया है उसके खिलाफ अमन चैन के पक्षधरों को एकजूट होकर आगे आने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हमारे देश के गंगा-जमुनी संस्कृति को हर हाल में कायम रखना हम सभी लोगों की जवाबदारी है।
श्री सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल शहर में हाजियों का जो सम्मान हो रहा है उसके लिए अमन बिरादरी के डा. महेन्द्र सिंह चौहान का प्रयास सराहनीय है। उन्होंने कहा कि यह वह जम़ी है जहां 1947 के दंगों की भोपाल की गंगा-जमुनी-संस्कृति पर आंच नहीं आई।
श्री सिंह ने देश के वरिष्ठ राजनेता स्व. अर्जुन सिंह का भी उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने अकीलियतों के सम्मान और सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए और फिरकापरस्ताकतो के खिलाफ देश के कोने-कोने में जाकर लड़ाई लड़ी। श्री सिंह ने कहा कि हम सभी लोग उन्हीं के बताए रास्ते पर आगे बढ़ रहे हैं
दिल्ली सरकार के वरिष्ठ मंत्री श्री हारून युसुफ सा. ने अपने उद्बोधन में अमन बिरादरी संस्था द्वारा हाजियों के सम्मान के पेहल को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि यह वह जज्बा है, जिसने हिन्दुस्तान की एकता और सद्भवना को बनाकर रखा है। उन्होंने सभी हाजी हजरातों से अपेक्षा की कि वे अपनी दुआओं से इस देश के फिरकापरस्ती को जड़ से खतम करे।
नेता प्रतिपक्ष श्री अजय सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि पिछले साल से शुरू हुआ यह अभियान कितना महत्वपूर्ण है यह इस साल के विशाल जल्से को देखकर पता चलता है। उन्होंने कहा कि इस तरह की अमन चैन की लौ हर घर, मोहल्ले, शहर में प्रज्वलित करने की आवश्यकता है ताकि इंसान, इंसान के बीच कोई भेद न हो और हर व्यक्ति एकदूसरे की मदद के लिए तत्पर हो। श्री सिंह ने अमन बिरादरी संस्था को इस प्रयास के लिए बधाई दी।
अमन बिरादरी द्वारा आयोजित इस एज़ाजी जलसे के मुख्य अतिथि दिग्विजय सिंह ने उपस्थित 300 हाजियों का शाल और हार पहनाकर सम्मान किया। स्वागत उद्बोधन अमन बिरादरी के संयोजक डाॅ. महेन्द्र सिंह चौहान ने दिया।
इस अवसर पर म.प्र. कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं पूर्व गृहमंत्री सत्यदेव कटारे, कोषाध्यक्ष श्री गोविन्द गोयल, भोपाल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री पी.सी. शर्मा, नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष मो. सगीर, पूर्व महापौर श्रीमती विभाग पटेल, पूर्व विधायक श्री जोधाराम गुर्जर, अमन बिरादरी संस्था के अध्यक्ष श्री कैलाश सोनी एवं श्री उपमन्यु त्रिवेदी सहित बड़ी संख्या में आम लोग उपस्थित थे।