बस एक फोन पर मिल जाएगा बिजली कनेक्शन

shailendra gupta
भोपाल। बिजली कनेक्शन के लिए अब न तो बाबुओं के सामने आवेदन करना पड़ेगा और न ही ऐजेंटों की तलाश कर उन्हें कमीशन देना पड़ेगा। उपभोक्ताओं को बस एक कॉल पर कनेक्शन मिल जाएगा। यह दावा किया है मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी ने।

एक प्रेस रिलीज में कंपनी ने बताया है कि राजधानी के उपभोक्ता को निम्न-दाब बिजली कनेक्शन पाने के लिये दूरभाष क्रमांक 0755-2900400 एवं 2581001 पर कॉल करना होगा। इसके अलावा उपभोक्ता कम्पनी के सेंट्रल कॉल-सेंटर के टोल-फ्री नम्बर 18004203300 पर भी कॉल कर कनेक्शन के लिये सूचित कर सकते हैं।

कम्पनी के अनुसार जैसे ही किसी उपभोक्ता के नये कनेक्शन की आवश्यकता का फोन मिलेगा, कम्पनी कर्मचारी 24 घंटे के अंदर उपभोक्ता परिसर में पहुँचकर नये कनेक्शन के आवेदन के साथ-साथ सभी औपचारिकताएँ पूरी कर डिमाण्ड नोट जारी करेंगे। डिमाण्ड नोट में अंकित राशि विद्युत वितरण कम्पनी के खाते में जैसे ही जमा होगी, इसके तत्काल बाद उपभोक्ता परिसर में मीटर लगा दिया जायेगा तथा कनेक्शन चालू हो जायेगा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!