पीथमपुर नगर पालिका में भाजपा की करारी शिकस्त

shailendra gupta
भोपाल। धार जिले की पीथमपुर नगर पालिका के चुनाव में भाजपा को कांग्रेस के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा है। कांग्रेस के जगन्नाथ वर्मा ने यहां पूर्व नपा अध्यक्ष भाजपा के दवेंद्र पटेल को 1391 वोटों से पराजित किया।

धार जिले की पीथमपुर नगर पालिका औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण महत्वपूर्ण मानी जाती है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विक्रम वर्मा के प्रभुत्व वाले जिले की नगर पालिका में यह हार भाजपा के लिए चिंताजनक है। चुनाव में कुल 42 हजार वोट पड़े थे। पराजित प्रत्याशी देवेंद्र पटेल विक्रम वर्मा गुट के ही हैं। उनकी जीत में उनकी पार्टी के बागी प्रत्याशी अशोक पटेल रोड़ा बने। यहां से अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी के डॉ. राजेंद्र कलोत्रा भी भाग्य आजमा रहे थे, उन्हें भी हार नसीब हुई।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!