दैनिक वेतनभोगियों का दीपावली मिलन: स्थायी सेवा नियम के लिए करेंगे संघर्ष

shailendra gupta
भोपाल। मप्र कर्मचारी मंच के बैनर तले दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों ने 12 वर्ष बाद शनिवार को सर्किट हाउस प्रोफेसर कॉलोनी में दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया। समारोह में दैवेभो ने एकजुटता से स्थायी सेवा नियम शीघ्र लागू करवाने का संकल्प लिया।

समारोह के मुख्य अतिथि सांसद एवं मप्र कर्मचारी मंच के प्रांतीय संरक्षक गणेश सिंह थे, अध्यक्षता अशोक पाण्डेय ने की। कार्यक्रम में गणेश सिंह को भगवान गणेश की प्रतिमा भेंट की गई। इस दौरान श्री सिंह ने दैवेभो कर्मचारियों को मिठाई खिलाई और दैवेभो ने एक-दूसरे को बधाई दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि सरकार ने दैवेभो की मांगों को गंभीरता से लिया है।

दैवेभो कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति के नियम बनाकर मजदूर से कर्मचारी बनाने का आदेश शुक्रवार को जारी कर दिया है। नियमित सेवा के लिए भी स्थायी सेवा नियम बनाने की घोषणा मुख्यमंत्री ने एक नवंबर को कर दी है। नियम बनाने के लिए सरकार ने एक समिति बनाई है उसकी रिपोर्ट आते ही नियम के आदेश के बारे में सरकार निर्णय लेगी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!