मध्यप्रदेश व्यापम और एज्यूकेशन बोर्ड के अध्यक्ष बदले

shailendra gupta
भोपाल। राज्य शासन ने आज यहां जारी एक आदेश में व्यापम एवं मध्यप्रदेश एज्यूकेशन बोर्ड के प्रेसीडेंट बदल दिए हैं। अब व्यापम के प्रेसीडेंट डीके सामन्तरे होंगे जबकि स्वदीप सिंह को एज्यूकेशन बोर्ड का प्रेसीडेंट बनाया गया है। इससे पूर्व स्वदीप सिंह व्यापम के प्रेसीडेंट हुआ करते थे।


राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का स्थानांतरण कर नवीन पद-स्थापना की है। प्रमुख सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी श्री डी.के. सामन्तरे को मुख्य सचिव वेतनमान में पदोन्नत करते हुए अध्यक्ष, व्यवसायिक परीक्षा मण्डल भोपाल पदस्थ किया गया है।

श्री स्वदीप सिंह, अध्यक्ष व्यवसायिक परीक्षा मण्डल, भोपाल को स्थानांतरित कर आगामी आदेश तक अध्यक्ष, माध्यमिक शिक्षा मण्डल, भोपाल पदस्थ किया गया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!