भोपाल। करीब बीस दिनों से नर्मदा हास्पिटल में भर्ती कर्मचारी नेता देवेन्द्र खोंगल ने आज दम तोड़ दिया। श्री खोंगल को 4 नवम्बर को हास्पिटल लाया गया था एवं वो किसी अज्ञात हमले में घायल होकर रेल की पटरियों पर पड़े हुए थे। हमलावरों का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।
खोंगल चार नवंबर को सुबह करीब पौने आठ बजे अपने घर से तफरीह के लिए निकले थे। उनके परिजनों ने पुलिस को यह बताया था कि छह नंबर बस स्टाप से देवेंद्र को अगवा कर उन पर जानलेवा हमला किया गया था।
खोंगल रचना नगर अंडर ब्रिज के पास जख्मी हालत में मिले थे। वे कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र खोंगल के भाई थे।