भोपाल। लोकायुक्त छापे के दौरान पकड़े गए उमरिया तहसील के रीडर को सस्पेंड कर दिया गया है। यह आदेश कलेक्टर उमरिया एके सिंह ने जारी किए।
न्यायालय तहसीलदार वृत्त उमरिया पान में रीडर के पद पर पदस्थ मुकेश कुमार गर्ग सहायक ग्रेड-3 को लोकायुक्त जबलपुर द्वारा पकड़े जाने पर कलेक्टर श्री ए के सिंह ने उसे तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर तहसील कार्यालय बहोरीबंद में संलग्न किया है। निलम्बन अवधि के दौरान मुकेश कुमार गर्ग को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता सुनिश्चित की गई है।