ईमानदारी का आधा सच बताकर जांच की जद में आ गए श्योपुर कलेक्टर

Updesh Awasthee
भोपाल। श्योपुर कलेक्टर अभिजीत अग्रवाल का ईमानदारी वाला प्रसंग उनके लिए ही गले की हड्डी बन गया है। जिस विषय पर मंगलवार को उन्हे वाहवाही मिल रही थी, बुधवार को उसी विषय पर उनकी टांग खिंचाई शुरू हो गई। मामला 5 लाख रुपए की रिश्वत का है। होशंगाबाद के एक व्यक्ति ने कलेक्टर को रिश्वत दी, कलेक्टर ने वह तो लौटा दी लेकिन कार्रवाई नहीं की। अब सवाल यह उठ रहा है कि आखिर कार्रवाई क्यों नहीं की। ऐसा क्या रिश्ता था उस काले कारोबारी से जो कलेक्टर ने नरमदिली बरती। सवाल यह है कि कलेक्टर होते कौन हैं, एक काले कारोबारी के सामने आ जाने के बावजूद उसे कानूनी कार्रवाई से बचा लेने वाले। 

सूत्रों के अनुसार, रविवार की देर शाम जिलाधिकारी अग्रवाल अपने दफ्तर में काम कर रहे थे, तभी उनका एक पूर्व परिचित मिलने दफ्तर पहुंचा। वह व्यक्ति होशंगाबाद का निवासी था, अग्रवाल पूर्व में होशंगाबाद में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के तौर पर पदस्थ रहे हैं। इस परिचित ने अपने एक काम की दरख्वास्त करते हुए उन्हें मिठाई का डिब्बा दिया और चला गया। जब अग्रवाल ने इस डिब्बे को खोला तो उसमें 2000 और 500 के नोटों की गड्डी देखकर चौंक गए। इस डिब्बे में लगभग पांच लाख रुपये थे।

अग्रवाल ने संवाददाताओं से कहा कि एक व्यक्ति ने रविवार को उनके दफ्तर में आकर मिठाई का डिब्बा दिया था, उसे खोलकर उन्होंने देखा तो उसमें रुपये रखे थे, उन्होंने तुरंत उस व्यक्ति को बुलाया और फटकार लगाई और डिब्बा वापस किया। उस व्यक्ति ने लिखित माफीनामा दिया है। रिश्वत देने की कोशिश के मामले में जब पुलिस अधीक्षक साकेत पांडे से संपर्क कर जानना चाहा कि जिलाधिकारी की ओर से पुलिस में कोई रिपोर्ट लिखाई है या नहीं तो पांडे ने मंगलवार की शाम तक किसी तरह की रिपोर्ट दर्ज न कराए जाने की बात कही।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!