भाजपा के राज में बन रहा है कत्लखाना, 500 जानवर रोज कटेंगे

भोपाल। यूं तो भाजपा कत्लखानों का विरोध करती है, शिवराज सिंह खुद शाकाहारी हैं परंतु बतौर मुख्यमंत्री उन्होंने भोपाल में कत्लखाना खोलने की अनुमति दे दी है। यह काम एक प्राइवेट कंपनी को दिया गया है। इस कत्लखाने में प्रतिदिन 500 जानवरों को काटा जाएगा। जैसा कि भाजपा आरोप लगाती रही है कि कत्लखानों में गाय काटी जातीं हैं, अत: मान लिया जाना चाहिए कि यहां भी गाय का कत्ल होगा। 

अजीब बात देखिए, भाजपा के राज में बन रहे इस कत्लखाने का विरोध भोपाल के मांस विक्रेता ही कर रहे हैं। हाजी रियाज़ कुरेशी ने रविवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में आरोप लगाया कि यह स्लॉटर हाउस एक प्राइवेट कंपनी द्वारा पाँच सौ जानवर रोज़ाना काटने के लिए बनाया जा रहा है जैब कि भोपाल की जरूरत सिर्फ साठ जानवरों कि है। 

स्थानीय मांस व्यापारी अपने कारोबार को बचाने के लिए विरोध कर रहे हैं परंतु भाजपा तो संस्कृति की रक्षा करने वाला दल है। भोपाल के महापौर एवं भाजपा के दिग्गज नेता आलोक शर्मा का तर्क है कि कत्लखाना खुलने से भोपाल में होने वाली गंदगी कम होगी। स्थानीय मांस व्यापारी प्रतिदिन 60 जानवरों का कत्ल करके काफी गंदगी कर देते हैं। अब 60 जानवरों के कत्ल से होने वाली गंदगी से बचने के लिए 500 जानवरों का कत्लखाना खोलना कहां की बुद्धिमत्ता है, ये सत्ता और संगठन वाले ही जानें। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !