भोपाल, 11 नवंबर 2026: कॉस्मेटिक जिहाद शब्द का उपयोग आपका ध्यान आकर्षित करने के लिए किया गया है, लेकिन इसकी संभावना से इनकार भी नहीं किया जा सकता है। भोपाल पुलिस ने एक ऐसी फेयरनेस क्रीम की जांच शुरू कर दी है, जो वास्तव में सौंदर्य के लिए हानिकारक है और जहरीली बताई गई है। इसके बॉक्स पर मेड इन पाकिस्तान लिखा है।
पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम में त्वचा के लिए हानिकारक क्या है
भोपाल के लोकल मार्केट में और खास तौर पर भोपाल शहर के ऐसे बाजारों में जहां पर लोअर मिडल क्लास और निर्धन श्रेणी के लोग खरीदारी करते हैं, Goree नाम की फेयरनेस क्रीम प्रमुखता से पाई जा रही है। यह दूसरी किसी फेयरनेस क्रीम से सस्ती है और "Goree" नाम होने के कारण आकर्षित करती है। इसके बॉक्स पर उर्दू में भी कुछ लिखा हुआ है। प्राइमरी इन्वेस्टिगेशन में पाया गया है कि इस फेयरनेस क्रीम का प्रोडक्शन पाकिस्तान में होता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस क्रीम में मरकरी (पारा) का स्तर सुरक्षित सीमा से 5,700 गुना अधिक पाया गया है, जिससे उपभोक्ताओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा हो गई हैं। भोपाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
पाकिस्तानी प्रोडक्ट पर प्रतिबंध तो यह फेयरनेस क्रीम बाजार में कैसे आई?
अन्य लोकल मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बाजारों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्धता 'गोरी' ब्रांड नाम से बेची जा रही यह क्रीम मध्य प्रदेश भर में कॉस्मेटिक दुकानों, ई-कॉमर्स वेबसाइटों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध बताई जा रही है। भोपाल के प्रमुख कॉस्मेटिक बाजार चौक बाजार की दुकानों सहित यह क्रीम 150 रुपये से 800 रुपये की कीमत में बेची जा रही है। भोपाल पुलिस ने यह पता लगाने के लिए जांच शुरू की है कि 'मेड इन पाकिस्तान' लेबल वाला यह उत्पाद प्रतिबंधों के बावजूद भारतीय बाजार में कैसे दाखिल हुआ। इसके अलावा, पुलिस इसके आपूर्तिकर्ताओं (सप्लायर्स) की पहचान करने और यह खुदरा दुकानों तक कैसे पहुंची, इसका पता लगाने में जुटी है।
कॉस्मेटिक जिहाद का एंगल कैसे?
जिहाद का मूल अर्थ कुछ भी हो लेकिन भारत में "जिहाद" का मतलब अभियान से लगाया जाता है। इस बात में कोई डिबेट नहीं है कि, पाकिस्तान की सरकार और एजेंसी, भारत की सरकार को परेशानी में डालने के लिए, भारत के नागरिकों को टारगेट करती रहती हैं। पाकिस्तान की वर्तमान सरकार ने भारत के खिलाफ षड्यंत्र का नया तरीका खोज निकाला है। वह कुछ ऐसा करते हैं ताकि, भारत की जनता भारत की सरकार के खिलाफ हो जाए। भारत में बच्चे और महिलाएं संवेदनशील विषय होते हैं। यदि सौन्दर्य-प्रसाधन, त्वचा के लिए हानिकारक होंगे तो महिलाओं को परेशानी होगी। महिलाओं की त्वचा खराब हुई तो, पुरुष आक्रोशित हो जाएंगे और यह आक्रोश अपनी सरकार के खिलाफ होगा।
सवाल भी यही उठ रहा है कि जब, भारत में पाकिस्तान के प्रोडक्ट्स पर प्रतिबंध है तो फिर भारत के मध्य में स्थित भोपाल के बाजार तक मेड इन पाकिस्तान वाली फेयरनेस क्रीम कैसे आ गई।
भोपाल पुलिस ने इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दी है। वह नेटवर्क की तलाश कर रही है लेकिन यहां पुलिस की एक टीम को इस एंगल से भी जांच करनी चाहिए कि क्या फेयरनेस क्रीम पाकिस्तान से भोपाल आई अथवा फॉर्मूला पाकिस्तान से आया और फेयरनेस क्रीम का प्रोडक्शन भोपाल के आसपास स्थित किसी पाकिस्तान में हुआ हो?

.webp)