भोपाल, 11 अक्टूबर 2014: शिक्षा व्यवस्था को लेकर बार-बार सवाल उठा रहे हैं राहुल गांधी को मध्य प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने एक बार फिर झन्नाटेदार जवाब दिया है। उन्होंने याद दिलाया कि कांग्रेस के जमाने में (दिग्विजय सिंह शासन काल में), सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को बैठने के लिए टाटपट्टी तक नहीं दी जाती थी।
नरसिंहपुर में सांदीपनि विद्यालय का लोकार्पण
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज नरसिंहपुर में सांदीपनि विद्यालय का लोकार्पण को संबोधित करते हुए कहा कि, कांग्रेस के शासनकाल में बच्चों को बैठने के लिए टाटपट्टी तक नहीं मिलती थी, जबकि आज बच्चे बसों से स्कूल जा रहे हैं। हमारी सरकार सरकारी स्कूलों में बस सुविधा के साथ-साथ बड़े अध्ययन कक्ष, आधुनिक प्रयोगशालाएं, लाइब्रेरी और खेल मैदान जैसी सुविधाएं उपलब्ध करा रही है।
उन्होंने कहा कि, कांग्रेस के शासनकाल में वर्ष 2002-03 तक ड्रॉपआउट दर प्राथमिक स्तर पर 14% और माध्यमिक स्तर पर 16% थी, जबकि हमारी सरकार में यह घटकर 0% हो गई है। शिक्षा के साथ-साथ सड़क, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं भी हम जन-जन तक पहुंचा रहे हैं। रिपोर्ट: आलोक शर्मा।

