बात नहीं बनी, मंत्रालय में कर्मचारियों का प्रदर्शन होगा

Updesh Awasthee
भोपाल, मध्यप्रदेश | 13 अक्टूबर 2026:
राज्य मंत्रालय पर 15 अक्टूबर को, प्रस्तावित "प्रदर्शन घेराव" आंदोलन  कार्यक्रम के मद्देनजर शासकीय कर्मचारी अधिकार संरक्षण संघ का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री सचिवालय, मुख्य सचिव कार्यालय, एवं सामान्य प्रशासन विभाग से मिला।

शासकीय कर्मचारी अधिकार संरक्षण संघ के प्रदेश प्रमुख एवं संरक्षक श्री शील प्रताप सिंह पुंडीर के नेतृत्व में 12 अक्टूबर को अपरान्ह में मंत्रालय पहुंचे संगठन प्रतिनिधि मंडल में, प्रदेश अध्यक्ष श्री व्यास मुनि चौबे कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ देवी सिंह सनोदिया,जिलाध्यक्ष प्रणव खरे, सूर्यकांत मिश्रा, कमलेश कुमार सेन,हिमांशु उपाध्याय दिनेश शिवहरे, जेएस धुर्वे,संजीव आर के,आदि की उपस्थिति में, मुख्यमंत्री के सचिव श्री सुदामा खाड़े एवं मुख्य सचिव के सचिव श्री नागेन्द्र सिंह से भेंट कर, 10 सूत्रीय मांगों के विधिसम्मत समाधान पर विचार कर,"प्रदर्शन तिथि के पूर्व समाधान किए" जाने हेतु माननीय मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव जी के संज्ञान में लाकर मांगों के त्वरित निराकरण का आग्रह किया गया। 

सरकार द्वारा सौहाद्र व सहानभूति पूर्वक ज्ञापनों व मांगों पर समाधान कारक सार्थक चर्चा न होने की स्थिति में, संगठन ने सेवकों के सेवा हितों की अनदेखी एवं सरकारी शोषण के खिलाफ व्याप्त असंतोष को देखते हुए आंदोलन करने की प्रतिबद्धता व मजबूरी जाहिर की है। रिपोर्ट: शोएब सिद्दीकी। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!