NON TET वाले 51 शिक्षकों के खिलाफ मामला दर्ज होगा, जांच में फर्जी पाए गए हैं

Updesh Awasthee
भोपाल, 8 अक्टूबर 2026:
मध्य प्रदेश में व्यापम घोटाला 2006 से शुरू हो गया था, 2007 में इसके शुरुआती संकेत मिले और 2009 में पहला मामला दर्ज हुआ। शिक्षकों की पात्रता परीक्षा 2011 में शुरू हुई। आज की तारीख में मध्य प्रदेश के हजारों शिक्षक, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद पात्रता परीक्षा का विरोध कर रहे हैं। उनकी अपील और बयान बड़े मार्मिक है लेकिन इस सबके बीच में बड़ी खबर यह भी है कि, इन्हीं में से कुछ ऐसे हैं जो फर्जी डॉक्यूमेंट के आधार पर नौकरी प्राप्त करके शिक्षक का सम्मान और सातवां वेतनमान का आनंद उठा रहे हैं। इनमें से ही 51 शिक्षकों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज होने वाला है। जबकि 74 की जांच चल रही है। बात यहीं पर खत्म नहीं होती... 

लोकायुक्त ने 74 शिक्षकों का रिकॉर्ड मांगा है

मामला सांवेर में 2006-07 की संविदा शाला शिक्षक भर्ती का है, जो शिवराज सिंह चौहान की भाजपा सरकार के दौरान हुई थी। जांच में 51 शिक्षकों की डिग्री-अंकसूची फर्जी पाई गई है, जबकि 23 अन्य संदिग्ध शिक्षकों की जांच जारी है। लोकायुक्त ने 74 शिक्षकों का रिकॉर्ड मांगा है। यह सभी मध्य प्रदेश शासन से अब तक 100 करोड़ रुपए सैलरी (वेतन एवं अन्य भत्ता इत्यादि) के रूप में प्राप्त कर चुके हैं। 

जिनकी शिकायत हुई केवल उनकी ही जांच हुई

इंदौर DEO शौर्य मल्होत्रा के मुताबिक, सांवेर विकासखंड के सरकारी स्कूलों में फर्जी डिग्री के आधार पर नौकरी करने वाले शिक्षकों की शिकायत 2021 में हुई थी। इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने नियुक्ति के समय प्रस्तुत D.Ed और B.Ed की अंकसूचियों का सत्यापन कराया। माध्यमिक शिक्षा मंडल से सत्यापन की जानकारी जून 2022 से अप्रैल 2023 के बीच विभाग को मिली। इसके बाद चार प्राचार्यों की समिति गठित की गई। समिति ने मई 2024 में रिपोर्ट सौंपी।

कई अंकसूचियां बोर्ड ने जारी ही नहीं कीं

समिति की रिपोर्ट में सामने आया कि संविदा शाला शिक्षक परीक्षा में प्रस्तुत कई अंकसूचियां माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी नहीं की थीं। कुछ मामलों में एक ही रोल नंबर पर दूसरे परीक्षार्थी की अंकसूची मिली। STF भोपाल ने भी मामले की जांच की और संबंधित डिग्रियों को फर्जी पाया। जांच के दायरे में उत्कृष्ट उमावि सांवेर, कन्या उमावि सांवेर, उमावि चंद्रावतीगंज, उमावि डकाच्या, उमावि मांगल्या, उमावि धरमपुरी और उमावि अजनोद संकुल शामिल हैं। 

भ्रष्टाचार की पावर: सितंबर 2024 में FIR के निर्देश, फिर भी कार्रवाई नहीं

समिति की रिपोर्ट के बाद सितंबर 2024 में संबंधित संकुल प्राचार्यों को शिक्षकों के खिलाफ FIR दर्ज कराने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद FIR दर्ज नहीं हुई। इस दौरान जांच में जिन शिक्षकों के दस्तावेज संदिग्ध या फर्जी पाए गए, वे सरकारी सेवा में बने रहे और वेतन लेते रहे। तत्कालीन अधिकारियों की ओर से इस संबंध में कार्रवाई नहीं की गई।

सभी के पास D.Ed, करीब 20 के पास B.Ed

जांच में सामने आया है कि 51 शिक्षकों के पास D.Ed की डिग्री है। इनमें करीब 20 शिक्षकों ने B.Ed भी किया है। दस्तावेजों में डिग्रियां माध्यमिक शिक्षा मंडल, मप्र की बताई गई हैं। कुछ शिक्षकों ने जिला शिक्षण इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन उज्जैन, देवास और इंदौर के सेंटरों से डिग्री बनवाने का दावा किया है।

अब FIR और वेतन की वसूली की तैयारी

जिला शिक्षा अधिकारी शौर्य मल्होत्रा ने संकुल प्राचार्यों और BEO को 51 शिक्षकों के खिलाफ FIR दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। विभाग प्रत्येक शिक्षक की सेवा अवधि और इस दौरान मिले वेतन की गणना कर रहा है। इसी आधार पर नौकरी के दौरान मिले वेतन की वसूली की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। फिलहाल अधिकारियों के अनुमान के अनुसार यह राशि करीब 100 करोड़ रुपए तक पहुंच सकती है। 

लोकायुक्त ने 74 शिक्षकों का रिकॉर्ड मांगा

लोकायुक्त इस मामले की जांच कर रहा है। उसने 74 शिक्षकों की पहली नियुक्ति से वर्तमान पदस्थापना तक का पूरा रिकॉर्ड शिक्षा विभाग से तलब किया है। जांच में यह भी देखा जा रहा है कि इन शिक्षकों की नियुक्ति किस आधार पर हुई और इतने वर्षों तक इनके दस्तावेजों का सत्यापन क्यों नहीं किया गया।

प्राथमिक-माध्यमिक स्कूलों में पदस्थ

संदिग्ध दस्तावेजों के आधार पर नियुक्ति पाने वाले ज्यादातर शिक्षक प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में पदस्थ हैं। कुछ शिक्षक अकादमिक कार्यों से भी जुड़े रहे हैं। जानकारी के अनुसार इनमें किशोर सोलंकी, रेखा चौहान, संदीप मकवाना, वंदना वर्मा, पवन पटेल, महेश परमार, श्याम मेवाड़ा और नवीन पिपलौदिया समेत अन्य शिक्षक शामिल हैं। 

संदिग्ध 74 शिक्षकों की लिस्ट

  • किशोर सोलंकी बी. आर.सी. सांवेर
  • महेश चौहान - प्रा.वि. माताबरोड़ी
  • कमल चौहान - मा.वि. मुरावपुरा
  • सुभाष जाटव - मा.वि. माताबरोड़ी
  • रेखा चौहान - मा.वि. रेवती
  • हाकमसिंह परमार - प्रा.वि. सिलोदा
  • रितु शर्मा - प्रा.वि. 12 मील राजोदा
  • विजय शर्मा - प्रा.वि. पालिया
  • आजना मेहरोलिया - प्रा.वि. रेवती
  • मुकेश चौहान - प्रा.वि. मेरखेड़ी
  • संदीप मकवाना - प्रा.वि. सिलोदा
  • वंदना वर्मा - संस्था का नाम स्पष्ट नहीं
  • राजेश लोबानिया - ईजीएस कुडाना
  • खोदानसिंह सरदरिया - प्रा.वि. खाण्डाखेड़ी
  • सरदारसिंह सिसौदिया - प्रा.वि. खाण्डाखेड़ी
  • बंसीलाल चौहान - मा.वि. कदवा
  • अजय पटेल - मा.वि. बिलोदा नायता
  • राहुल पटेल - मा.वि. बिलोदा नायता
  • सचिन पटेल - मा.वि. महाराजगंजखेड़ा
  • पवन पटेल - मा.वि. कुडाना
  • लोकेन्द्रसिंह जाटव (जादोन) मा.वि. बिलोदा नायता
  • श्रीपालसिंह जादोन मा.वि. सिलोदा
  • राहुल मीणा - बालक संकुल
  • मनीष सिसौदिया - प्रा.वि. पनॉड
  • अंतरसिंह राठौर - ईजीएस हतुनिया
  • रवि सोलंकी - प्रा.वि. सोलसिन्दा
  • राजेश सिसौदिया- प्रा.वि. बिलोदा नायता
  • रेणुका निगम - मा.वि. दर्जीकराडिया
  • सुरेन्द्र पटेल - मा.वि. दर्जीकराडिया
  • मनोज पटेल - मा.वि. सिमरोड
  • धनसिंह चौहान - कन्या मा.वि. सांवेर
  • इन्दर परमार - मा.वि. गवला
  • महेश बाबूलाल परमार - ईजीएस लक्ष्मणखेड़ी
  • विशाल पटेल - प्रा.वि. तराना
  • अशोक पटेल - प्रा.वि. देवली
  • त्रिलोक चौहान - प्रा.वि. बावलियाखेड़ी
  • ओमप्रकाश वर्मा - प्रा.वि. लालाखेड़ा
  • अजन्ता कायस्थ - प्रा.वि. मुकाता
  • गोपाल यादव - प्रा.वि. सिवजित नगर
  • उमेश मेहर - प्रा.वि. सिवजित नगर
  • माया राठौर - कन्या मा.वि. सांवेर
  • निशा यादव - मा.वि. कजलाना
  • सपना सोलंकी - प्रा.वि. लक्ष्मणखेड़ी
  • जयपालसिंह राठौर - मा.वि. खामोद कमल्या
  • निलेश मुकाती - प्रा.वि. लक्ष्मणखेड़ी
  • सुनिल सिसौदिया - प्रा.वि. टिटावदा
  • किशोर परमार - ईजीएस कजलाना ताला
  • प्रियंका जोशी - प्रा.वि. तराना
  • संध्या शर्मा - प्रा.वि. सांवेर
  • जितेन्द्र जायसवाल मा.वि. ढाबली
  • श्याम मेवाड़ा - मा.वि. ब्राह्मणपिपल्या
  • योगेश बारोलिया - ईजीएस डकाच्चा
  • आशीष चौधरी - मा.वि. मकोडिया
  • दीपक पटेल - हाईस्कूल क्षिप्रा
  • भेरुलाल जाटव - मा.वि. मगरखेड़ी
  • अशोक शर्मा - प्रा.वि. रालामंडल
  • संजय भावसार - मा.वि. चित्तौड़ा
  • जितेन्द्र जाटव - प्रा.वि. रालामंडल
  • विजेन्द्रसिंह तंवर - मा.वि. गुलावट
  • अशोक चौहान - मा.वि. गुलावट
  • अखिलेश पटेल मा.वि. रालामंडल
  • कमला कायस्थ - मा.वि. चित्तौड़ा
  • अनिल वर्मा (सुनिल वर्मा) - प्रा.वि. पोटलोद
  • अशोक शर्मा - मा.वि. रालामंडल
  • महेन्द्रसिंह भाटी - प्रा.वि. मगरखेड़ी
  • कमल चौहान - प्रा.वि. बदरखा
  • शिजीराम चौहान - प्रा.वि. रंगकराडिया
  • संगीता चौहान - मा.वि. धतुरिया
  • नवीन पिपलोदिया- मा.वि. कछालिया
  • कमलकिशोर पटेल - प्रा.वि. मण्डोट
  • अजय शर्मा - मा.वि. धतुरिया
  • बलिराम पालिया - प्रा.वि. मांगलिया अरन्या
  • बनेसिंह जाटव - ईजीएस बालोदा
  • राजेश सोलंकी - हाईस्कूल बालोदा 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!