भोपाल, 27 सितंबर 2026: भोपाल से जोधपुर जाने वाली ट्रेन, जबलपुर से अजमेर जाने वाली और बीना से कोटा जाने वाली ट्रेन, कुछ दिनों के लिए कोटा नहीं जाएगी। डीआरएम कोटा की ओर से बताया गया है कि, कोटा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-3 पर प्रस्तावित पुनर्विकास कार्य के दौरान कई ट्रेनों के प्लेटफॉर्म एवं संचालन में बदलाव की अग्रिम योजना तैयार की गई है।
डीआरएम कोटा में रेल यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी करते हुए बताया है कि:
🔹 14813/14814 जोधपुर–भोपाल–जोधपुर एवं 12181/12182 जबलपुर–अजमेर–जबलपुर को सोगरिया होकर चलाने की योजना है। ये ट्रेनें कोटा स्टेशन नहीं आएंगी।
🔹 19812 इटावा–कोटा, 22984 इंदौर–कोटा एवं 61634 बीना–कोटा को सोगरिया में समाप्त तथा 61633 कोटा–बीना को सोगरिया से रवाना करने की योजना है।
ब्लॉक की तिथि एवं अवधि सक्षम स्वीकृति के बाद अलग से जारी की जाएगी। यात्रा से पहले NTES, रेल मदद 139 अथवा स्टेशन सूचना प्रणाली से अद्यतन जानकारी अवश्य जांचें।

