भोपाल में डिप्टी सीएम के परिवार ने यशोदीप्तः मोदी के लिए 1001 दीप प्रज्वलित किए

Updesh Awasthee
भोपाल, 17 सितंबर 2026:
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में डिप्टी सीएम श्री जगदीश देवड़ा के परिवार ने यशोदीप्तः नरेंद्र मोदी की दीर्घायु के लिए 1001 दीप प्रज्वलित किया। डिप्टी सीएम श्री देवड़ा इंदौर में, मध्य प्रदेश के मुख्य कार्यक्रम में शामिल थे। भोपाल में उनका बंगला देखकर ऐसा लगा जैसे दीपावली आज ही है। (*यहां यशोदीप्तः का अर्थ है "जिसका यश प्रकाश की तरह चमक रहा हो।")

श्रीमति रेणू देवड़ा ने 1001 दीप से दीर्घायु की कामना की

भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस पूरे भारत में मनाया जा रहा है। मध्य प्रदेश में दिनभर आकाश से धरती पर सूर्य का प्रकाश आता रहा और सूर्यास्त के बाद धरती से अंतरिक्ष की ओर प्रकाश जाना शुरू हुआ। भोपाल में उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा के भोपाल स्थित निवास पर उनकी धर्मपत्नी श्रीमति रेणू देवड़ा ने 1001 दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की  मंगलकामना की।

उज्जैन में बना वर्ल्ड रिकॉर्ड 

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर आशीर्वाद दीया जलाकर सेवा संकल्प अभियान का पूरे प्रदेश में भव्य शुभारंभ हुआ। प्रदेश के सभी जिलों और 845 आईकॉनिक प्लेस में 3 करोड़ 55 लाख दीये एकसाथ जलाये गये। सिर्फ उज्जैन में ही 33 लाख 27 हजार दीये एक साथ प्रज्ज्वलित कर वर्ल्ड रिकार्ड बनाया गया। उज्जैन के शिप्रा के रामघाट पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश प्रभारी श्री महेंद्र सिंघी एवं डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने उज्जैनवासियों के साथ मिलकर दीप प्रज्ज्वलित किये। उज्जैन में शिप्रा नदी के विभिन्न घाटों सहित महाकाल लोक में सायं 7 बजे सायरन बजने के साथ सभी लोगों ने मिलकर दीप जलाये और प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्मदिवस पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।   नए ऐप खोजें

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!