MP IPS SPS TRANSFER LIST: मध्य प्रदेश आईपीएस एवं राज्य पुलिस अधिकारियों की तबादला सूची

Updesh Awasthee
भोपाल, 30 सितंबर 2026:
मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग द्वारा भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और राज्य पुलिस सेवा (SPS) के अधिकारियों के बड़े पैमाने पर स्थानांतरण आदेश जारी किए गए हैं। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश (पृ०क्र०-एफ-1/1/1/0406/2026-B-2-02) के अनुसार, इन अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अस्थाई रूप से नवीन स्थानों पर पदस्थ किया गया है। इस आदेश के तहत वर्ष 2023 बैच के 5 आईपीएस अधिकारियों सहित राज्य पुलिस सेवा के 3 अधिकारियों को नई प्रशासनिक जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। 

मध्य प्रदेश पुलिस ट्रांसफर लिस्ट: भारतीय पुलिस सेवा एवं राज्य पुलिस सेवा

  • श्री आदित्य सिंघारिया IPS (2023): एसडीओपी, सिहोरा, जिला - जबलपुर से एडिशनल एसपी, जिला - खण्डवा।
  • श्री मनस्वी शर्मा IPS (2023): एसडीओपी, त्योथर, जिला - रीवा से एडिशनल एसपी, जिला - उज्जैन।
  • श्री मनीष भारद्वाज IPS (2023): सहायक पुलिस आयुक्त, कोतवाली, नगरीय इंदौर से एडिशनल एसपी, जिला - जबलपुर।
  • श्री विक्रम अहिरवार IPS (2023): नगर पुलिस अधीक्षक, नागदा, जिला - उज्जैन से अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, जोन-3, नगरीय पुलिस भोपाल।
  • श्री जेण्डेन लिंगजर्पा IPS (2023): एसडीओपी, महिदपुर, जिला - उज्जैन से एडिशनल एसपी, जिला - ग्वालियर।
  • श्री घनश्याम मालवीय, रा.पु.से. (1998): एडिशनल एसपी, जिला - शाजापुर से सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल।
  • श्री महेन्द्र तारणेकर, रा.पु.से. (2001): एडिशनल एसपी, जिला - खण्डवा से एडिशनल एसपी, जिला - शाजापुर।
  • श्रीमती शालिनी दीक्षित, रा.पु.से. (2002): अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, जोन-3, नगरीय पुलिस भोपाल से सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल।

मध्य प्रदेश शासन: गृह विभाग मंत्रालय के आदेश की कॉपी



#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!