Maihar News: फार्मर रजिस्ट्री एवं फसल गिरदावरी में लापरवाही पर तहसीलदारों को कारण बताओ नोटिस

Updesh Awasthee
मैहर, 08 सितंबर 2026:
कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी ने खरीफ 2026-27 के अंतर्गत फार्मर रजिस्ट्री एवं फसल गिरदावरी कार्य की समीक्षा करते हुए निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर संबंधित तहसीलदारों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए हैं। इन कार्यों को शासन की महत्वपूर्ण प्राथमिकताओं में शामिल किया गया है। 

कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी ने बताया कि जिन तहसील एवं राजस्व वृत्तों में अपेक्षित प्रगति नहीं पाई गई, उनमें तहसील मैहर के तहसीलदार मैहर नायब तहसीलदार अमदरा, नादन एवं बदेरा, तहसील अमरपाटन के तहसीलदार अमरपाटन, नायब तहसीलदार ताला तथा तहसील रामनगर के तहसीलदार रामनगर, नायब तहसीलदार बड़वार एवं झिन्ना शामिल हैं। 

कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ सूचना पत्र प्राप्त होने की तिथि से 03 दिवस के भीतर अपना लिखित उत्तर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित अवधि में उत्तर प्राप्त नहीं होने पर यह माना जाएगा कि संबंधित अधिकारी को इस संबंध में कुछ नहीं कहना है और प्रकरण में नियमानुसार एकपक्षीय कार्रवाई की जाएगी। 

कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी ने प्रशासनिक अधिकारियों को फार्मर रजिस्ट्री एवं फसल गिरदावरी जैसे प्राथमिकता वाले कार्यों में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप समयबद्ध प्रगति सुनिश्चित करने तथा अधीनस्थ अमले के कार्यों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन द्वारा इन कार्यों की सतत मॉनिटरिंग की जा रही है। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!