MP SCHOOL SHIKSHA NEWS: चंद्रकांत त्यागी आज से स्कूल शिक्षा मंत्री की निजी स्थापना में

Updesh Awasthee
भोपाल, 10 सितंबर 2026:
लोक शिक्षण संचालनालय, मध्य प्रदेश द्वारा जारी एक प्रशासनिक आदेश के तहत सहायक संचालक श्री चंद्रकांत त्यागी को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें मध्य प्रदेश शासन के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा विभाग के माननीय मंत्री जी की निजी स्थापना में कार्य करने हेतु अस्थायी रूप से तैनात किया गया है। 

लोक शिक्षण संचालनालय (भोपाल) द्वारा 9 सितंबर 2026 को जारी आधिकारिक आदेश (क्रमांक: स्था.01/राज/बी/कार्य.आव/1507123/2025/1312) के अनुसार, यह व्यवस्था आगामी आदेश तक के लिए की गई है और उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। यह आदेश आयुक्त, लोक शिक्षण मध्य प्रदेश के हस्ताक्षर से जारी किया गया है। इसकी प्रतिलिपि स्कूल शिक्षा मंत्री के विशेष सहायक, स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव (मंत्रालय वल्लभ भवन), लोक शिक्षण संचालनालय के अधिकारियों एवं संबंधित अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही व पालनार्थ भेज दी गई है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!