भोपाल, 21 सितंबर 2026: भोपाल से बालाघाट के लिए रवाना हुई नंदन ट्रेवल्स की बस का मंडीदीप में एक्सीडेंट हो गया। भोपाल जबलपुर नेशनल हाईवे पर यात्री बस की एक डंपर से टक्कर हो गई। बस में 22 यात्री सवार थे जिसमें से 9 घायल हो गए। बाकी सब को किसी दूसरी बस से बालाघाट के लिए रवाना किया गया।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार यह एक्सीडेंट भोपाल के नजदीक जिला रायसेन में आने वाले मंडीदीप औद्योगिक क्षेत्र के अंतर्गत कलियासोत पुल के पास हुआ। यात्री बस, आगे खड़े डंपर से जा टकराई। ड्राइवर केबिन में ही फंस गया था। गैस कटर से बस की बॉडीगार्ड का ड्राइवर को बाहर निकाला गया। शुक्र है कि ड्राइवर को कोई भी गंभीर चोट नहीं आई। इतनी बुरी तरह से केबिन में फंस जाने के बाद भी वह न केवल जीवित है बल्कि स्वस्थ भी है।
पुलिस ने बताया कि इस एक्सीडेंट में जो यात्रियों को चोट आई हैं। उनको एंबुलेंस के माध्यम से नजदीक के प्राइवेट अस्पताल और मंडीदीप के सिविल अस्पताल भेजा गया है। किसी भी यात्री को कोई गंभीर चोट नहीं आई है। हादसा बड़ा हो सकता था लेकिन टल गया है। बाकी सभी यात्री दूसरी बस से बालाघाट के लिए रवाना हो गए।

