भोपाल में BF ने महिला RTO की हत्या कर सुसाइड कर लिया, दोनों की डेड बॉडी मिली

Updesh Awasthee
भोपाल, 21 सितंबर 2026:
सोमवार की सुबह शहर में एक बार फिर गंभीर घटना से हुई है। रविवार को एक युवक का मर्डर हुआ था। आज सोमवार को सीधी से भोपाल आए एक युवक ने अपनी प्रेमिका की हत्या की और स्वयं सुसाइड कर लिया। करने वाली महिला की उम्र 45 वर्ष थी। वह परिवहन विभाग में (RTO) इंस्पेक्टर थी। उसके साथ उसकी 3 साल की बेटी भी थी। 

मीनाक्षी से मिलने सीधी से भोपाल आया था

खजूरी सड़क पुलिस के मुताबिक, मीनाक्षी गोखले, भंवरी जोड़ के पास लेखपाल कॉलोनी में रहती थीं। उनका प्रेमी पवन कुमार द्विवेदी दो दिन पहले सीधी से भोपाल आया था। बताया जा रहा है कि वह मीनाक्षी के साथ उनके घर में ही रह रहा था। पुलिस को आशंका है कि रविवार देर रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद पवन ने मीनाक्षी के सिर पर हथौड़े से वार किया, जिससे उनकी मौत हो गई। मीनाक्षी के सिर पर चोट के निशान और शव के पास ही खून से सना हथौड़ा पड़ा मिला। 

20 मीटर दूर पवन फांसी पर झूल रहा था

पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद पवन घर से करीब 20 मीटर दूर गया। वहां एक पेड़ पर फंदा लगाकर उसकी भी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और हत्या की वजह पता लगाने की कोशिश में जुटी है। सोमवार सुबह करीब 7 बजे मीनाक्षी की रूममेट ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मौके पर पहुंची FSL टीम ने भी जरूरी सबूत जुटाए। पुलिस ने मीनाक्षी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

फिलहाल पुलिस दोनों मौतों से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। विवाद की वजह क्या थी, घटना के समय घर में कौन मौजूद था और वारदात से पहले दोनों के बीच क्या हुआ, इन सवालों के जवाब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद सामने आ सकते हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!