Twisha Sharma मामले की CBI Report: भोपाल पुलिस और डॉक्टर निष्पक्ष प्रमाणित

Updesh Awasthee
भोपाल, 17 अगस्त 2026
: मॉडल-अभिनेत्री ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने 636 पेज की चार्जशीट दाखिल की है। इसके साथ ही प्रमाणित हो गया कि भोपाल की पुलिस और डॉक्टर दोनों निष्पक्ष थे। दोनों ने किसी के भी दबाव में या प्रभाव में आकर, कोई गलत काम नहीं किया था। यहां बताना जरूरी है कि, ट्विशा शर्मा के परिवार ने यह कहते हुए CBI जांच की मांग की थी कि हमें भोपाल पुलिस और भोपाल के डॉक्टर पर भरोसा नहीं है।

भोपाल के डॉक्टरों ने सही पोस्टमार्टम किया था, वह बेईमान नहीं है

जांच में सामने आए सबसे अहम तथ्यों में ट्विशा की मौत का कारण शामिल है। रिपोर्टों के मुताबिक, दिल्ली AIIMS की टीम द्वारा किए गए दूसरे पोस्टमार्टम में भी मौत को आत्महत्या बताया गया है। यह दूसरा पोस्टमार्टम परिवार की ओर से पहली रिपोर्ट पर सवाल उठाए जाने के बाद कराया गया था। ट्विशा की मौत के बाद उनके परिवार ने शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर आपत्ति जताई थी। परिवार की ओर से मौत को लेकर हत्या की आशंका जताई गई और जांच प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए गए। उन्होंने यहां तक कह दिया था कि हमें भोपाल की पुलिस और डॉक्टर पर भरोसा नहीं है। इसी पृष्ठभूमि में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की जबलपुर पीठ ने दूसरी पोस्टमार्टम जांच का आदेश दिया था। कोर्ट के आदेश के बाद दिल्ली AIIMS के डॉक्टरों की टीम ने दूसरी ऑटोप्सी की। दूसरी रिपोर्ट के बाद स्पष्ट हो गया कि, भोपाल के डॉक्टर पक्षपाती नहीं है। उन्होंने जो पोस्टमार्टम किया था वह बिल्कुल सही था।

CBI ने पति और सास को बनाया आरोपी

CBI की चार्जशीट में समर्थ सिंह और उनकी मां गिरिबाला सिंह को आरोपी बनाया गया है। रिपोर्टों के अनुसार, दोनों के खिलाफ BNS की धाराओं 80(2), 85, 108, 3(5) और दहेज निषेध अधिनियम की धाराओं 3 और 4 के तहत आरोप लगाए गए हैं। यही कार्रवाई भोपाल पुलिस द्वारा की जा रही थी और बड़े ही पुख्ता तरीके से की जा रही थी। CBI रिपोर्ट ने यह भी साबित कर दिया कि भोपाल पुलिस की जांच गलत नहीं थी। भोपाल पुलिस ने किसी के दबाव में या किसी के प्रभाव में कोई पक्षपात नहीं किया था। दोनों आरोपी फिलहाल जेल में हैं।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!