शिवराज सिंह के बेटे ने लिखा: हमारी कंपनी का पनीर हंड्रेड परसेंट प्योर है, लैब रिपोर्ट आ गई है

Updesh Awasthee
Kunal Singh Chouhan S/O shivraj singh chouhan
भोपाल, 7 अगस्त 2026:
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के परिवार द्वारा संचालित डेयरी का 500 किलो पनीर जप्त किया गया था। आज उनके छोटे बेटे कुणाल सिंह चौहान ने X पर बताया कि लैब रिपोर्ट आ गई है और उनका पनीर 100% प्योर पाया गया है। उसमें कोई मिलावट नहीं है। 

श्री कुणाल सिंह चौहान ने लिखा कि, पिछले कुछ दिनों से देश भर में एनालॉग यानी कि सिंथेटिक पनीर के खिलाफ एक बड़ी मुहिम छिड़ गई है। कई राज्यों ने नकली पनीर पर पूरी तरह बैन लगा दिया है और इसके खिलाफ एक सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के चलते, हमारी कंपनी सुंदर फूड्स एंड डेयरी (Sunder Foods and Dairy) द्वारा बनाए गए 'सुधामृत पनीर' का एक कंसाइनमेंट रायपुर रेलवे स्टेशन पर रोका गया और फूड इंस्पेक्टर द्वारा इसके सैंपल्स जांच के लिए भेज दिए गए। इस दौरान, सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने यह भ्रम फैलाया कि हमारा पनीर एनालॉग (नकली) है।

लेकिन अब छत्तीसगढ़ फूड डिपार्टमेंट की लैब रिपोर्ट आ चुकी है, जिसमें यह साबित हो गया है कि सुधामृत पनीर 100% शुद्ध मिल्क-फैट से ही बना है और इसमें किसी भी तरह की सिंथेटिक मिलावट नहीं है।

सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान का मैं और मेरी कंपनी पूरी तरह से समर्थन करते हैं। एनालॉग पनीर पूरे देश में बैन होना चाहिए क्योंकि यह आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। आपकी थाली में सिर्फ और सिर्फ सुधामृत जैसा शुद्ध पनीर ही आना चाहिए, और इस शुद्धता को आप तक पहुँचाने के लिए हमारी कंपनी पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!