विधायक ने अपनी कार की धुलाई के लिए फायर ब्रिगेड बुलाई

Updesh Awasthee
भोपाल, 26 अगस्त 2026:
कभी-कभी तो भारतीय जनता पार्टी के कई विधायकों और सांसदों को फॉरेन फंडिंग हो गई है और वह अपनी ही सरकार को गिराने के लिए काम कर रहे हैं। अब मध्य प्रदेश के सिंगरौली में ही देख लीजिए। भारतीय जनता पार्टी के विधायक ने अपनी कार की धुलाई के लिए, फायर ब्रिगेड बुलाई। और बंगले के बाहर, सबके सामने, कार की धुलाई की गई। वीडियो वायरल हुआ तो ऐसा लग रहा है जैसे कोई अहंकारी यह बता रहा है कि देखो सिस्टम मेरे जूते के नीचे है। 

MLA Called Fire Brigade to Wash His Car, Sparking Controversy

विधायक का नाम श्री रामनिवास शाह है। सिंगरौली विधानसभा से विधायक हैं और काफी लोकप्रिय भी हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग वह सारी बातें कर रहे हैं जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते। चिंता की बात यह है कि जब भारत में सोशल मीडिया नहीं था, तब राजनीति के लोग और खास तौर पर भारतीय जनता पार्टी के लोग एक आदर्श जीवन व्यतीत किया करते थे। आज जब सोशल मीडिया आ गया है तो ऐसे कांड कर रहे हैं, जिसकी कल्पना भाजपा का संगठन बनाने वालों ने तो कभी नहीं की होगी। इस वीडियो के वायरल होने के बाद विधायक महोदय स्वयं को निर्दोष और मासूम बताने के लिए कोई भी बयान जारी कर सकते हैं लेकिन एक बात ध्यान में रखना जरूरी है की वीडियो वायरल हो चुका है। उनका स्पष्टीकरण इतना वायरल नहीं होगा। 

यह रहा वह वीडियो जो वायरल हो रहा है

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!