मैहर, 19 अगस्त 2026: मैहर की पावन धरा पर 19 अगस्त का दिन केवल एक सरकारी आयोजन नहीं, बल्कि भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का उत्सव बन गया। जब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपनी लाड़ली बहनों के बीच पहुंचे, तो वहां का वातावरण अपनत्व और ममता की खुशबू से महक उठा। मुख्यमंत्री ने एक राजनेता नहीं, बल्कि एक स्नेही भाई की तरह अपनी बहनों पर पुष्प वर्षा की और उनके सम्मान में सिर झुकाया।
भाई का सुरीला संदेश और राखी का शगुन कार्यक्रम में जब मुख्यमंत्री ने अपनी बहनों के लिए सुरीले स्वर में 'फूलों का तारों का सबका कहना है, एक हजार में मेरी बहना है...' गुनगुनाया, तो हर बहन का चेहरा खुशी से खिल उठा। इस सावन भाई ने अपनी 1.25 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के लिए अपना खजाना खोल दिया। उन्होंने रिमोट का बटन दबाकर 2148 करोड़ रुपये की राशि बहनों के खातों में ट्रांसफर की। हर लाड़ली बहन को नियमित 1500 रुपये के साथ-साथ 250 रुपये का विशेष 'राखी शगुन' भी उपहार स्वरूप मिला।
भावुक भाई की पुकार: "मिठाई खिलाना तो लगेगा टीका मुझे लगा" मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अत्यंत भावुक शब्दों में कहा कि आज उनके दोनों हाथों में प्रेम का धागा (राखी) बंधा है और वे खुद को दुनिया का सबसे सौभाग्यशाली भाई महसूस कर रहे हैं। उन्होंने अपनी बहनों से एक प्यारा सा आग्रह किया- "जब आप इस राशि से मिठाई खरीदें और अपने भाइयों को टीका लगाएं, तो यह समझना कि वह टीका मुझे लगा है। मुझे आपका वह आशीर्वाद मिल जाएगा"। उन्होंने बहनों की शक्ति को नमन करते हुए कहा कि एक महिला ही है जो अपना सब कुछ त्याग कर एक अनजान परिवार को अपना भविष्य सौंप देती है और पूरे कुटुंब को प्रेम की डोर से बांधे रखती है।
सम्मान की रक्षा का वचन एक सच्चे भाई की तरह डॉ. यादव ने बहनों के सम्मान पर आंच आने पर कड़ा रुख भी दिखाया। उन्होंने उन लोगों को आड़े हाथ लिया जिन्होंने बहनों का अपमान करने की कोशिश की और स्पष्ट शब्दों में कहा कि लाड़ली बहनों का अपमान अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बहनों को वचन दिया कि उनकी सरकार ने आगामी 5 वर्षों तक इस योजना को जारी रखने का निर्णय लिया है, ताकि बहनें आत्मनिर्भर होकर अपने सपनों को पूरा कर सकें।
मैहर को दी विकास की सौगातें अपनी बहनों के घर (मैहर) को संवारने के लिए भाई ने कई बड़े उपहार भी दिए:
- 256 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन।
- मैहर में 25 करोड़ की लागत से एक आधुनिक स्टेडियम और एक बड़ा अस्पताल बनाने की घोषणा।
- आगामी फसल के समय किसानों को दिन में बिजली और हर गांव तक नर्मदा का पानी पहुंचाने का संकल्प।
- लिलजी जलाशय का कायाकल्प और 5000 गौवंश की क्षमता वाली बड़ी गौशाला का निर्माण।

.webp)
.webp)
.webp)
.webp)