इंदौर, 31 अगस्त 2026: नगर निगम के आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल के निर्देशानुसार शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर एवं सुचारु बनाने तथा आम नागरिकों के आवागमन को सुगम करने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा शहर के प्रमुख मार्गों एवं सड़कों पर फुटपाथ एवं दुकानों के बाहर सामान रखकर व्यापार करने वालों के विरुद्ध लगातार रिमूव्हल कार्रवाई की जा रही है।
Indore News: Footpaths Cleared from Shastri Bridge to River Side and Mrignayani Square to Regal Square
इसी क्रम में आज नगर निगम रिमूव्हल विभाग द्वारा शहर के प्रमुख क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए शास्त्री ब्रिज से रिवर साइड तथा मृगनयनी चौराहा से रीगल चौराहा तक सड़क एवं फुटपाथ पर अतिक्रमण कर सामान रखने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान फुटपाथ एवं दुकानों के बाहर रखा गया सामान, स्टैंड सहित लगभग 6 टन सामग्री जब्त की गई। साथ ही अवैध रूप से बनाए गए स्टैंड, ओटले एवं अन्य अस्थायी अतिक्रमणों को भी हटाया गया।

.webp)
.webp)