भोपाल, मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश कांग्रेस में चेयरमैन ऑफ मीडिया डिपार्टमेंट श्री मुकेश जैन ने आज एक बड़ा बयान दे दिया है। उन्होंने नाम तो उजागर नहीं किया लेकिन दावा किया है कि भाजपा के नेता गुजरात में शराब की तस्करी कर रहे हैं और यह 15 करोड़ का कारोबार है।
सरकारी संरक्षण से समानांतर नेटवर्क चल रहा है
कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन मुकेश नायक ने 20 अगस्त 2026 को न्यूज़ एजेंसी IANS के माध्यम से बयान जारी करते हुए कहा कि, "मध्य प्रदेश और गुजरात में जहां भी शराबबंदी है, वहां राजनीतिक नेताओं और सरकारी संरक्षण से एक समानांतर नेटवर्क चल रहा है। मध्य प्रदेश से गुजरात में इतनी बड़ी मात्रा में शराब की तस्करी हो रही है कि आप सोच भी नहीं सकते। अकेले गुजरात में, बीजेपी नेता ₹15,000 करोड़ का शराब तस्करी का कारोबार चला रहे हैं। मध्य प्रदेश में पवित्र शहर होने के नाम पर जिन लगभग 15 जिलों में शराबबंदी लागू की गई है, वहां भी सिर्फ एक फोन कॉल पर रात के 2 बजे शराब मिल जाती है...।"
VIDEO - मीडिया विभाग के चेयरमैन मुकेश नायक का बयान
Bhopal, Madhya Pradesh: Media Department Chairman Congress, Mukesh Nayak says, "Wherever there is prohibition in Madhya Pradesh and Gujarat, a parallel network is operating with the involvement of political leaders and government patronage. Liquor is being smuggled from Madhya… pic.twitter.com/M3MDp7aTSj
— IANS (@ians_india) August 20, 2026

