भोपाल, 4 अगस्त 2026: मध्य प्रदेश के प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल भोपाल समाचार डॉट कॉम की खबर का एक बार फिर असर दिखाई दिया है। मालवा एक्सप्रेस एवं सोमनाथ एक्सप्रेस के मामले में रेल प्रशासन को यू टर्न लेना पड़ा। यह समाचार उन सभी रेल यात्रियों के लिए राहत लेकर आया है, जिनका निशातपुरा की तुलना में भोपाल रेलवे स्टेशन पहुंचना आसान है।
आपको याद होगा कुछ दिनों पहले निशातपुरा रेलवे स्टेशन का शुभारंभ किया गया। रेल प्रशासन ने गाड़ी संख्या 12919/12920 डॉ. अंबेडकर नगर–श्री माता वैष्णो देवी कटरा मालवा एक्सप्रेस तथा 11465/11466 जबलपुर–वेरावल सोमनाथ एक्सप्रेस का निशातपुरा स्टेशन पर ट्रांसफर कर दिया था। दोनों ट्रेनों का भोपाल रेलवे स्टेशन पर स्टॉपेज बंद कर दिया था। मतलब यदि दोनों ट्रेनों में सवार होना है तो यात्रियों को हर हाल में निशातपुरा रेलवे स्टेशन ही जाना होगा। लगभग 2 लाख लोगों के लिए यह गुड न्यूज़ थी लेकिन बाकी सब के लिए बड़ी परेशानी थी। रेल प्रशासन का यह डिसीजन होते ही 26 जुलाई को भोपाल समाचार ने इस मुद्दे को उठाते हुए स्पष्ट किया था कि, रेल प्रशासन का या फैसला, कुछ रेल यात्रियों के लिए फायदेमंद लेकिन ज्यादातर रेल यात्रियों के लिए परेशानी का कारण है (यहां क्लिक करके पढ़ सकते हैं), लेकिन रेल प्रशासन ने इस पर ध्यान नहीं दिया। बाद में जब बवाल मचाना शुरू हुआ तो रेल प्रशासन को यू टर्न लेना पड़ा। आज एक नया व्यवस्था आदेश जारी किया गया है जिसके तहत दोनों ट्रेनों को भोपाल स्टेशन पर भी स्टॉपेज दिया जाएगा।
भोपाल एवं निशातपुरा स्टेशन पर ठहराव समय
1. गाड़ी संख्या 12919 डॉ. अंबेडकर नगर–श्री माता वैष्णो देवी कटरा मालवा एक्सप्रेस (प्रतिदिन)
भोपाल (BPL): 17:20 बजे आगमन, 17:30 बजे प्रस्थान
निशातपुरा (NSZ): 17:42 बजे आगमन, 17:44 बजे प्रस्थान
2. गाड़ी संख्या 12920 श्री माता वैष्णो देवी कटरा–डॉ. अंबेडकर नगर मालवा एक्सप्रेस (प्रतिदिन)
निशातपुरा (NSZ): 07:30 बजे आगमन, 07:32 बजे प्रस्थान
भोपाल (BPL): 07:50 बजे आगमन, 08:15 बजे प्रस्थान
3. गाड़ी संख्या 11465 जबलपुर–वेरावल सोमनाथ एक्सप्रेस (सप्ताह में दो दिन)
भोपाल (BPL): 06:45 बजे आगमन, 07:00 बजे प्रस्थान
निशातपुरा (NSZ): 07:13 बजे आगमन, 07:15 बजे प्रस्थान
(निशातपुरा ठहराव 01 अगस्त 2026 से 21 सितम्बर 2026 अथवा अगले आदेश तक)
4. गाड़ी संख्या 11466 वेरावल–जबलपुर सोमनाथ एक्सप्रेस (सप्ताह में दो दिन)
निशातपुरा (NSZ): 19:52 बजे आगमन, 19:54 बजे प्रस्थान
भोपाल (BPL): 20:05 बजे आगमन, 20:25 बजे प्रस्थान
(निशातपुरा ठहराव 31 जुलाई 2026 से 25 सितम्बर 2026 अथवा अगले आदेश तक)

.webp)