भोपाल निवासी PWD इंजीनियर के ₹3 करोड़, सागर में उनके ड्राइवर के घर मिले

Updesh Awasthee
भोपाल, 16 अगस्त 2026:
पहली नजर में तो यह काले धन का मामला लगता है लेकिन सच क्या है, इन्वेस्टिगेशन के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल ब्रेकिंग न्यूज़ है कि भोपाल में रहने वाले एक PWD इंजीनियर के 3 करोड़ रुपए, सागर में एक टैक्सी ड्राइवर के घर से मिले हैं। 

₹3 Crore Found at Driver’s House in Sagar Linked to Bhopal-Based PWD Engineer

सागर पुलिस के एडिशनल एसपी नरेंद्र सोलंकी ने बताया कि, गोपालगंज थाना क्षेत्र (तिली तिगड्डा) में रहने वाले एक युवक के घर से हथियार बरामद करने के लिए पुलिस ने उसके घर में तलाशी की। इस दौरान पुलिस को हथियार तो नहीं मिला लेकिन ₹3 करोड़ नगद मिल गए। परिजनों का कहना है कि यह रकम भोपाल के चूना भट्‌टी निवासी उनके रिश्तेदार की है, जो PWD में इंजीनियर हैं। 

पुलिस के मुताबिक, युवक ने सोशल मीडिया पर बंदूक के साथ फोटो पोस्ट की थी। इसके आधार पर पुलिस उसकी जानकारी जुटाते हुए घर पहुंची और तलाशी ली। एसपी अनुराग सुजानिया भी मौके पर पहुंचे। परिवार के लोगों से घर के अंदर पूछताछ की जा रही है। मीडिया को उनसे बातचीत की अनुमति नहीं दी गई है। एसपी करीब 3 घंटे से घर के अंदर हैं। राजस्व और आयकर विभाग की टीमें भी रकम और उससे जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही हैं। कार्रवाई अभी जारी है।

दोनों भाई चलाते हैं किराए की टैक्सी

युवक की पहचान सौरभ अहिरवार के रूप में हुई है। वह अपने भाई अंकित और मां के साथ रहता है। दोनों भाई किराए की टैक्सी चलाते हैं। पिता जगदीश अहिरवार का निधन हो चुका है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि करीब 3 करोड़ रुपए की रकम किसकी है, इसका स्रोत क्या है और इसे यहां क्यों रखा गया था।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!