भोपाल, 21 अगस्त 2026: प्रशासन ने पूरी कोशिश की थी कि ज्यादा लोगों को पता ना चले। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत शुक्रवार 21 अगस्त को लगने वाले शिविर का ज्यादा प्रचार प्रसार नहीं किया गया था लेकिन फिर भी लोगों की भीड़ आई और सबसे ज्यादा अवैध कॉलोनी के मामले थे। साइन रेजिडेंसी वाले ग्रुप बनाकर आए लेकिन उनकी प्रॉब्लम सॉल्व नहीं हुई।
Bhopal Kolar’s Sai Residency Residents Still Waiting for Their Problems to Be Resolved
श्री संतराम अहिरवार का कहना है कि, हमने 2018 में सांई रेसीडेंसी में जमीन खरीदी थी। उसकी रजिस्ट्री कराई और अब प्रशासन बार-बार नोटिस भेज रहा है। ऐसा व्यवहार कर रहा, जैसे हम कोई अपराधी हो।उन्होंने बताया कि वर्ष 2018 में उन्होंने सांई रेसीडेंसी में प्लाट लिया था। पाई-पाई जोड़कर आशियाना बनाया। अब नोटिस मिल रहा है कि हमने मकान अवैध तरीके से बनाया है। इसके अलावा कमलाबाई समेत कई लोग ऐसे थे, जो कॉलोनी में सड़क, स्ट्रीट लाइट, पानी समेत अन्य समस्याएं लेकर शिविर में पहुंचे थे। सब लोग बड़ी उम्मीद से आए थे के तत्काल निराकरण हो जाएगा लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। किसी को आश्वासन मिला तो किसी की समस्या को ठीक प्रकार से सुना ही नहीं गया।
केवल एक प्रॉब्लम सॉल्व हुई
एडीएम सुमित पांडे को जनसुनवाई में पिंक सिटी कॉलोनी के दो परिवारों ने बताया कि वे पिछले 12 वर्षों से अपने आवास का आधिपत्य प्राप्त करने के लिए परेशान थे। प्रशासन ने बिल्डर को मौके पर बुलाकर सीधी चर्चा की और दोनों परिवारों को उसी दिन आवास का आधिपत्य दिलाया।

