भोपाल, 17 अगस्त 2026: शहर में एक अजीब तरह का मामला सामने आया है। इससे पहले भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था। 17 साल का लड़का जो 6 अगस्त को गायब हो गया था, 11 अगस्त को छोटे तालाब में उसकी डेड बॉडी मिली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पता चला है कि, उसकी दोनों बॉल्स (Testicle) गायब हैं। पूछताछ में यह भी पता चला है कि लड़के को दो करोड़ रुपए का लालच दिया गया था और यह विश्वास दिलाया गया था कि Testicle निकलने पर उसकी कोई नुकसान नहीं होगा।
भोपाल का एक 17 वर्षीय किशोर 6 अगस्त को लापता हुआ। गुमशुदगी का मामला दर्ज हुआ। पांच दिन बाद 11 अगस्त को छोटे तालाब में उसकी लाश मिली। कपड़ों और चप्पलों के आधार पर 14 अगस्त को परिजनों ने शव की पहचान की। पुलिस ने करीब 13 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की और खुलासा किया कि, प्रथम दृष्टि में पूछताछ के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपियों ने मृतक किशोर को Testicle (अंडकोष) बेचने पर ₹2 करोड़ का लालच दिया था। जिसे विदेश भेजने की योजना थी।
पोस्टमार्टम के दौरान उसके शरीर से अंडकोष नहीं मिला। फिलहाल पुलिस इस कथित सौदे के पीछे शामिल लोगों और विदेश भेजने की पूरी योजना की गहराई से जांच कर रही है। इस से पूर्व भी एक डेड बॉडी बिना अंडकोष के मिली थी। शैलेंद्र सिंह चौहान, एडिशनल डीसीपी, भोपाल ने इसकी पुष्टि की है।

