भोपाल, 17 अगस्त 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MP ESB), भोपाल ने समूह-3 (Group-3) के अंतर्गत उपयंत्री (Sub-Engineer), मानचित्रकार (Draughtsman), प्रयोगशाला तकनीशियन (Lab Technician) और अन्य समकक्ष पदों की भर्ती के लिए आधिकारिक निर्देशिका (Rulebook) जारी कर दी है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 1040 रिक्त पदों को भरा जाना है। इंजीनियरिंग और तकनीकी क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह एक सुनहरा अवसर है।
MP ESB Group 3 Recruitment 2026 Notification and Important Dates
MP ESB Group 3 Sub Engineer recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 18 अगस्त 2026 से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार 1 सितंबर 2026 तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। यदि आवेदन पत्र में कोई गलती हो जाती है, तो उसमें सुधार (Correction) करने की अंतिम तिथि 6 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। परीक्षा का आयोजन 6 अक्टूबर 2026 से दो पालियों (Shifts) में प्रारंभ किया जाएगा।
Vacancy Breakdown for MP Vyapam Group 3 Sub-Engineer Jobs
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1040 पदों में सीधी भर्ती और बैकलॉग दोनों शामिल हैं। Sub-Engineer Civil vacancies in MP के लिए सबसे अधिक पद निकाले गए हैं, जिनमें लोक निर्माण विभाग (PWD) और ग्रामीण यांत्रिकी सेवा जैसे प्रमुख विभाग शामिल हैं। इसके अलावा इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, कंप्यूटर साइंस और लैब तकनीशियन के पदों पर भी भर्ती की जाएगी। भर्ती में महिलाओं के लिए 35% क्षैतिज (Horizontal) आरक्षण का प्रावधान है।
Eligibility Criteria and Age Limit for MP ESB Sub-Engineer Exam
उम्मीदवारों के पास संबंधित इंजीनियरिंग ट्रेड (जैसे सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल आदि) में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 3 वर्षीय डिप्लोमा या डिग्री होना अनिवार्य है। Age limit for MP Group 3 general category के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष रखी गई है। वहीं, मध्य प्रदेश के मूल निवासी अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और सरकारी कर्मचारियों के लिए अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट देते हुए इसे 45 वर्ष किया गया है। आयु की गणना भर्ती के वर्ष की 1 जनवरी से की जाएगी।
MP ESB Group 3 Exam Pattern and Syllabus 2026
MP Vyapam Sub Engineer exam pattern के अनुसार, परीक्षा में कुल 200 अंकों का एक प्रश्न पत्र होगा। प्रश्न पत्र दो भागों में विभाजित होगा:
भाग-अ (100 अंक): इसमें सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य गणित, सामान्य तार्किक योग्यता, सामान्य विज्ञान और सामान्य कंप्यूटर ज्ञान से प्रश्न पूछे जाएंगे।
भाग-ब (100 अंक): यह भाग पूरी तरह से उम्मीदवार के संबंधित तकनीकी ट्रेड (Technical Trade) पर आधारित होगा। परीक्षा ऑनलाइन पद्धति (Computer Based Test) से आयोजित की जाएगी और प्रत्येक प्रश्न के लिए चार विकल्प दिए जाएंगे।
How to Apply Online for MP ESB Group 3 Recruitment 2026
उम्मीदवार मंडल की आधिकारिक वेबसाइट www.esb.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। Application fee for MP ESB Group 3 general category ₹500 निर्धारित है। अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांगजन (केवल मध्य प्रदेश के मूल निवासी) के लिए परीक्षा शुल्क ₹250 है। इसके अतिरिक्त, एमपी ऑनलाइन का पोर्टल शुल्क (₹60 कियोस्क के माध्यम से या ₹20 पंजीकृत नागरिक लॉगिन के माध्यम से) देय होगा।
Salary Structure and Probation Period for MP Group 3 Posts
चयनित उम्मीदवारों को मध्य प्रदेश शासन के नियमों के अनुसार वेतनमान दिया जाएगा। नए नियमों के तहत, सीधी भर्ती के पदों पर प्रथम वर्ष वेतनमान के न्यूनतम का 70%, द्वितीय वर्ष 80% और तृतीय वर्ष 90% राशि स्टाइपेंड (Stipend) के रूप में दी जाएगी। परिवीक्षा अवधि (Probation Period) सफलतापूर्वक पूर्ण करने के बाद ही पूर्ण वेतनमान मिलना प्रारंभ होगा। सफल अभ्यर्थियों की अंतिम सूची मंडल द्वारा उनके द्वारा प्राप्त अंकों/परसेंटाइल के आधार पर जारी की जाएगी।
MP ESB Group 3 Recruitment 2026 Notification and RoolBook pdf download
MP ESB Group 3 Recruitment 2026 Notification and RoolBook की पीडीएफ फाइल भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल पर अपलोड कर दी गई है। तत्काल डाउनलोड कर सकते हैं या बाद में नीचे दी गई लाइन MPESB Recruitment 2026: 1,040 Vacancies Roolbook से सर्च कर सकते हैं।

