भोपाल, 24 जुलाई 2026: पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा भोपाल मंडल के अंतर्गत आने वाले 95 रेलवे स्टेशनों पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई व्यवस्था बना दी गई है। यह व्यवस्था दिनांक 1 अगस्त से प्रभावित हो जाएगी।
नई व्यवस्था के अंतर्गत यात्रियों को तत्काल टिकट प्राप्त करने के लिए टोकन निर्धारित समयावधि में वितरित किए जाएंगे। एसी तत्काल आरक्षण के लिए प्रातः 08:30 बजे से 09:00 बजे तक तथा नॉन-एसी तत्काल आरक्षण के लिए प्रातः 09:00 बजे से 09:30 बजे तक टोकन जारी किए जाएंगे। प्रत्येक काउंटर पर एसी श्रेणी के लिए अधिकतम 10 तथा नॉन-एसी श्रेणी के लिए 15 टोकन वितरित किए जाएंगे। भीड़ एवं स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार सक्षम अधिकारी इनकी संख्या में आवश्यक परिवर्तन कर सकेंगे।
नई व्यवस्था में दो तरह की प्राथमिकता होंगी :-
1. प्राथमिकता ‘A’ :- स्वयं अथवा अपने पारिवारिक सदस्यों (दादा-दादी, माता-पिता, भाई-बहन, पुत्र-पुत्री, पति-पत्नी केवल) के लिए तत्काल टिकट लेने वाले यात्रियों को प्रथम प्राथमिकता ‘A’ श्रेणी मे रखा जायेगा। इस प्राथमिकता वाले यात्रियों को निम्न दस्तावेज प्रस्तुत करना अनिवार्य है:-
i. स्वयं के लिये :- स्वप्रमाणित आधार कार्ड अथवा रेलवे द्वारा मान्य अन्य फोटो पहचान पत्र |
ii. परिवारिक सदस्य के लिये :-
a. आवेदन प्रपत्र (Requisition Form) प्रस्तुत करने वाले प्रतिनिधि परिवार सदस्य के आधार कार्ड की स्वप्रमाणित प्रति, तथा
b. यात्रा करने वाले किसी भी परिवारिक सदस्य के आधार कार्ड अथवा रेलवे द्वारा स्वीकार्य किसी अन्य फोटो पहचान पत्र की स्वप्रमाणित प्रति, तथा/अथवा
c. यदि उपर्युक्त दोनों दस्तावेज़ों से पारिवारिक संबंध स्थापित नहीं होता है, तो पारिवारिक संबंध के दस्तावेजी प्रमाण की स्वप्रमाणित प्रति (जैसे – राशन कार्ड, फैमिली मेडिकल कार्ड अथवा परिवार का विवरण दर्शाने वाला कोई अन्य सरकारी दस्तावेज़)।
2. प्राथमिकता ‘B’ :- प्राथमिकता ‘A’ श्रेणी के अतिरिक्त आने वाले यात्रियों को इस श्रेणी के अंतर्गत रखा जायेगा । इस प्राथमिकता वाले यात्रियों को निम्न दस्तावेज प्रस्तुत करना अनिवार्य है:-
a. प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत करने वाले व्यक्ति/प्रतिनिधि के आधार कार्ड अथवा रेलवे द्वारा मान्य किसी अन्य फोटो पहचान-पत्र की स्वयं सत्यापित (Self-attested) प्रति तथा जिस यात्री के लिए आरक्षण कराया जा रहा है, उसके आधार कार्ड अथवा रेलवे द्वारा मान्य किसी अन्य फोटो पहचान-पत्र की स्वयं सत्यापित प्रति, जिस पर आरक्षण चाहने वाले यात्री के हस्ताक्षर हों।
टोकनों का आवंटन प्राथमिकता के अनुसार क्रमबद्ध तरीके से किया जाएगा। पहले सभी 'ए' (स्वयं एवं परिवार) श्रेणी के टोकन धारकों का कार्य पूर्ण होने के बाद ही 'बी' श्रेणी के यात्रियों को आरक्षण काउंटर पर अवसर मिलेगा। प्रत्येक टोकन पर काउंटर संख्या अंकित होगी तथा उसका विवरण निर्धारित रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा, जिससे एक ही व्यक्ति द्वारा बार-बार टोकन लेने अथवा टाउट गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखी जा सके। टोकन किसी भी परिस्थिति में हस्तांतरणीय नहीं होगा तथा टोकन प्राप्त करने वाला व्यक्ति ही संबंधित आरक्षण काउंटर से टिकट प्राप्त करने का पात्र होगा। टोकनधारकों के कार्य पूर्ण होने के उपरांत, उपलब्धता के आधार पर तत्काल टिकटों की बुकिंग पूर्ववत "पहले आओ, पहले पाओ" के आधार पर की जाएगी।
भोपाल मंडल के अंतर्गत आने वाले रेलवे स्टेशनों की लिस्ट
Ashoknagar, Badarwas, Banapura, Bareth, Barkhera, Barud, Bhadbhada Ghat, Bhairopur, Bhirangi, Bhopal Junction, Bina Junction, Bir, Biyavra Rajgarh, Budhni, Chachaura Binaganj, Charkheda, Charkheda Khurd, Chauhani, Chhanera, Chhidgaon, Dagarkhedi, Dewanganj, Dharamkundi, Dolariya, Ganj Basoda, Ghatigaon, Gulabganj, Guna Junction, Guneru Bamori, Harda, Harsud, Hinotia Pipalkhera, Itarsi Junction, Kanjia, Khaigaon, Khajri, Khirkiya, Khonker, Khutwansa, Kolaras, Kumbhraj, Kurawan, Kurwai Kethora, Lukwasa, Maban, Mahadev Khedi, Mahugarha, Mandi Bamora, Mandideep, Masangaon, Mathela, Misrod, Miyana, Mohana, Mungaoli, Narmadapuram, Obaidulla Ganj, Orr, Pabai, Pachor Road, Pagara, Pagdhal, Palasner, Panihar, Parakheda, Parhana Mau, Pilighat, Piplani, Pipraigaon, Powarkheda, Raghogarh, Rahatwas, Rani Kamalapati, Ratikheda, Rayser, Renhat, Ruthiyai Junction, Salamatpur, Sanchi, Sarangpur, Semarkhedi, Shahdora Gaon, Shajapur, Shivpuri, Sinduriya Kachari, Singaji, Siroliya, Sukhi Sewaniya, Sumer, Surgaon Banjari, Talvadiya Junction, Taravata, Timarni, Vidisha, Vijay Purनोट: कुछ स्टेशनों के नाम की स्पेलिंग आधिकारिक रिकॉर्ड में थोड़ी भिन्न हो सकती है (जैसे Gulab Ganj, Mandi Deep आदि)। इनमें 3 बंद स्टेशन (Harsud, Singaji, Piplani) भी शामिल हैं।
Update: पश्चिम मध्य रेलवे की जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि, वर्तमान में भोपाल मंडल के अंतर्गत 88 रेलवे स्टेशन आते हैं लेकिन तत्काल आरक्षण के टोकन सिस्टम में जो नई व्यवस्था बनी है, वह भोपाल मंडल के अंतर्गत आने वाले 30 आरक्षण केंद्रों पर पर लागू होगी। पश्चिम मध्य रेलवे की जनसंपर्क कार्यालय द्वारा लिस्ट उपलब्ध नहीं करवाई गई जहां पर व्यवस्था में परिवर्तन हो रहा है।

.webp)