श्री कुबेरेश्वर धाम सीहोर गुरुपूर्णिमा महोत्‍सव के लिए रेलवे स्‍टेशन पर 10 जोड़ी ट्रेनों का स्टॉपेज

Updesh Awasthee
रतलाम, 24 जुलाई 2026:
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के नजदीक, भोपाल मेट्रोपॉलिटन एरिया सीहोर में श्री कुबेरेश्वर धाम वाले पंडित प्रदीप मिश्रा जी द्वारा आयोजित गुरुपूर्णिमा महोत्‍सव, सावन त्‍योहार के दौरान सीहोर रेलवे स्‍टेशन पर यात्रियों की अतिरिक्‍त भीड़ को ध्‍यान में रखते हुए वहॉं से गुजरने वाली 10 जोड़ी मेल/एक्‍सप्रेस एवं सुपरफास्‍ट ट्रेनों का अस्‍थाई ठहराव दिया जाएगा। 

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार यह ठहराव तत्‍काल प्रभाव से 30 जुलाई 2026 तक दिया जाएगा। ठहराव दिये गये ट्रेनों का विवरण निम्‍नानुसार है:- 
1. 12923/12924 डॉ. अम्‍बेडकर नगर नागपुर सुपरफास्‍ट एक्‍सप्रेस 
2. 19301/19302 डॉ. अम्‍बेडकर नगर यशवंतपुर एक्‍सप्रेस 
3. 22911/22912 इंदौर हावड़ा क्षिप्रा एक्‍सप्रेस 
4. 20414/20413 इंदौर वाराणसी सुपरफास्‍ट एक्‍सप्रेस 
5. 20416/20415 इंदौर वाराणसी सुपरफास्‍ट एक्‍सप्रेस
6. 14115/14116 डॉ. अम्‍बेडकर नगर प्रयागराज एक्‍सप्रेस 
7. 19313/19314 इंदौर पटना एक्‍सप्रेस 
8. 19321/19322  इंदौर पटना एक्‍सप्रेस 
9. 19305/19306 डॉ. अम्‍बेडकर नगर कामाख्‍या एक्‍सप्रेस 
10. 22645/22646 इंदौर तिरूवनंतपुरम नॉर्थ एक्‍सप्रेस 
न्यूज सोर्स: जनसंपर्क विभाग - रतलाम मंडल

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!