भोपाल, 1 जुलाई 2026: कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी, मध्य प्रदेश की इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से नाराज हैं। उनके निर्देश पर कांग्रेस कमेटी द्वारा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के बहिष्कार का ऐलान कर दिया गया है। इसके लिए विधिवत पत्र जारी करके कांग्रेस के सभी नेताओं को निर्देशित किया है कि वह, किसी भी टीवी चैनल को वक्तव्य नहीं देंगे।
VIDEO- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का बयान सुनिए
कल मतलब 30 जून को प्रेस कॉन्फ्रेंस को कर संबोधित करते हुए श्री जीतू पटवारी ने मध्य प्रदेश के रीजनल टीवी चैनलों से कहा था कि, इस मामले में नेशनल मीडिया और मध्य प्रदेश की डिजिटल मीडिया उनके साथ है लेकिन रीजनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया बिल्कुल साथ नहीं दे रही है।

.webp)