इंदौर, 18 जुलाई 2026: मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड एक तरफ उपभोक्ताओं से ईमानदारी की उम्मीद करती है और दूसरी तरफ कंपनी के अधिकारी कंपनी के ऑफिस में बैठकर खुलेआम रिश्वत वसूली कर रहे हैं। यहां तक की सोलर की परमिशन जिसमें कुछ भी गैरकानूनी नहीं है, के लिए 80000 रुपए की रिश्वत मांगी गई। लोकायुक्त पुलिस ने ऑफिस में छापा मार कार्रवाई करके जूनियर इंजीनियर को गिरफ्तार किया है।
Indore Anti-Corruption Action: Power Company Junior Engineer Arrested in Solar Approval Bribery Case
शिकायतकर्ता शिवप्रकाश बसवाल (बिल्डर एवं होटल व्यवसाय) द्वारा दिनांक 17.07.2026 को लोकायुक्त कार्यालय इंदौर में शिकायत आवेदन पत्र प्रस्तुत कर शिकायत की थी कि अम्बे नगर, मारूति नगर के पास जी.आर.-7 होटल की इमारत पर लगने वाले सोलर पैनल की फाईल आगे बढाने के एवज में कनिष्ठ यंत्री नमेश कुमार भोंडेकर द्वारा 80,000/- रू. रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत प्राप्त होने पर लोकायुक्त संभाग इंदौर के पुलिस अधीक्षक श्री राजेश सहाय के द्वारा शिकायत का सत्यापन करवाया गया। शिकायत सत्यापन के दौरान आरोपी द्वारा आवेदक से 80,000/- रू० रिश्वत की मांग की गई।
Namesh Kumar Bhondekar, Junior Engineer at MPPKVVCL (Indore), Sukhliya Zone, arrested while accepting a bribe
जिस पर आज दिनांक 18.07.2026 को पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त इंदौर श्री राजेश सहाय के मार्गदर्शन में निरीक्षक श्री सचिन पटेरिया के नेतृत्व में टीम गठित कर ट्रेप कार्यवाही का आयोजन किया गया जिसमें आरोपी श्री नमेश कुमार भोंडेकर को घटना स्थल: कार्यालय सहायक यंत्री, म.प्र.प.क्षे.वि.वि.कं.लि. सुखलिया झोन इंदौर स्थित कनिष्ठ यंत्री का कार्यालयीन कक्ष के अंदर शिकायतकर्ता से 40,000/- रू. रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों ट्रेप किया गया है। आरोपी के विरूद्ध धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 के अन्तर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। टीम द्वारा कार्यवाही की जा रही है।
नाम आवेदक : श्री शिवप्रकाश बसवाल पिता श्री कन्हैयालाल बसवाल व्यवसाय बिल्डर/होटल व्यवसायी, निवासी 205 कुलकर्णी का भट्टा (कुलकर्णी नगर) माली धर्मशाला के पास, परदेशीपुरा इंदौर
नाम आरोपी : श्री नमेश कुमार भोंडेकर पिता श्री देवीदास भोंडेकर, कनिष्ठ यंत्री, कार्यालय सहायक यंत्री, कार्यालय सहायक यंत्री, म.प्र.प.क्षे.वि.वि.क.लि. सुखलिया झोन इंदौर निवासी ए-2 निधीवन कालोनी, तिलक नगर के पास (नंदगांव मल्टी के पास) इंदौर मूल निवासी ग्राम खैरघाट पोस्ट रामली, थाना उरई तहसील उरई जिला सिवनी
ट्रेपदल सदस्य : निरीक्षक श्री सचिन पटेरिया, प्रधान आरक्षक श्री विजय कुमार, प्रधान आरक्षक श्री विवेक मिश्रा, आरक्षक श्री कमलेश परिहार, आरक्षक श्री सतीश यादव, आरक्षक श्री कृष्ण अहिरवार, आरक्षक श्री मनीष माथुर, चालक श्री शेर सिंह ठाकुर।
इंदौर लोकायुक्त कार्यालय का पता एवं फोन नंबर
लोकायुक्त संगठन द्वारा लगातार भ्रष्टाचार के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है। आमजन से अपील है की कोई अधिकारी / कर्मचारी रिश्वत की मांग करे तो लोकायुक्त कार्यालय इंदौर एवं दूरभाष पर भी सम्पर्क कर सकते है।
कार्यालय :- पुलिस अधीक्षक, विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त कार्यालय इंदौर संभाग इंदौर
पता - मोती बंगला, एम.जी. रोड इंदौर-452007
दूरभाष : 0731-2533160, 0731-2430100

.webp)