भोपाल समाचार, 26 जुलाई 2026: मुख्यमंत्री के कारण ट्रैफिक जाम तो आपने सुना होगा लेकिन क्या आपने "ट्रैफिक जाम में फंसे मुख्यमंत्री" ऐसा कोई समाचार सुना है। मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले में ऐसा हुआ। लोकल बाहुबली "होटल ओरछा पैलेस" के मालिक की मनमानी कई सालों से चल रही थी लेकिन आज एक्सपोज हो गई। इस होटल में एक इवेंट के कारण सड़क पर 1 किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम था। हालत इतनी खराब थी कि पुलिस भी ट्रेफिक क्लियर नहीं करवा पाई और मुख्यमंत्री का रूट चेंज करना पड़ा।
Chief Minister Diverts Route After Traffic Jam; Hotel Orchha Palace Under Scanner
यह मामला ओरछा का है। मध्य प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव निवाड़ी जिले में नवनिर्मित कलेक्टर ऑफिस का लोकार्पण करने पहुंचे हैं। शनिवार की रात ओरछा के होटल शीश महल में मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम करने वाले थे। जिस मार्ग से उनको गुजरा था, उसी मार्ग पर "होटल ओरछा पैलेस" भी है। यह एक आलीशान होटल है। इसके मौलिक का रुतबा इतना ज्यादा है कि, लोकल एडमिनिस्ट्रेशन इनकी मनमानी पर आपत्ती तक नहीं उठाता। शनिवार को इस होटल में एक इवेंट का आयोजन था। पार्किंग का इंतजाम करना वेन्यू के ओनर की जिम्मेदारी होता है लेकिन बाहुबली कभी अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाते। होटल ओरछा पैलेस ने भी पार्किंग का कोई इंतजाम नहीं किया था। जिस रूट से मुख्यमंत्री का काफिला गुजरने वाला था, उस रूट पर 1 किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लगा हुआ था।
होटल वाले की पावर देखिए, ड्यूटी पर तैनात पुलिस ने ना तो खुद ट्रेफिक क्लियर करवाया और ना ही होटल मालिक को ऐसा करने के लिए कहा बल्कि मध्यप्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री का रूट चेंज कर दिया। शायद अधिकारियों ने सोचा होगा कि, मुख्यमंत्री को तो केवल एक दिन आना है। ज्यादा नाराज हुए तो सस्पेंड कर देंगे, लेकिन लोकल बाहुबली से पंगा कौन ले, लेकिन वह भूल गए थे कि भारत बदल रहा है। लोगों ने सवाल करना शुरू कर दिए हैं।
जब मामला सोशल मीडिया पर आया और पत्रकारों ने निवाड़ी के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर राय सिंह नरवरिया से सवाल किया तो उनको बोलना पड़ा कि, होटल प्रबंधन ने पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था किए बिना बड़ी संख्या में मेहमानों को बुलाया था। इससे सड़क पर अव्यवस्था की स्थिति बनी और आम लोगों के साथ प्रशासन को भी परेशानी हुई। मामले को गंभीरता से लेते हुए होटल प्रबंधन के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
सवाल तो अभी बनता है? कौन सा नियम और कैसी करवाई? नगर पालिका एक नोटिस दे देगी और ट्रैफिक पुलिस चालान बना देगी, और कल से फिर वही, हर इवेंट पर ट्रैफिक जाम होने लगेगा। जब तक कोई बड़ा कांड नहीं हो जाए तब तक अगला फाइन भी नहीं लगेगा। बाहुबली जो है भाई।

.webp)