इंदौर, 14 जुलाई 2026: अभी तो जीतू पटवारी, कांग्रेस पार्टी की ओर से सीएम कैंडिडेट घोषित भी नहीं हुए हैं और उनके नजदीकी मनमानी करने लग गए हैं। उनके वेयर हाउस का मैनेजर इतनी अकड़ में था कि कारपोरेशन के अध्यक्ष का अभिवादन तक नहीं किया। पाटीदार पाइप्स कंपनी वाले अवैध रूप से कचरा डंप करने लग गए हैं।
उपलब्ध साक्ष्यों (एविडेंस) के आधार पर अपर आयुक्त श्री प्रखर सिंह के आदेशानुसार कार्रवाई करते हुए सीएसआई इंडस्ट्रियल एरिया श्री सतेंद्र सिंह तोमर एवं सीएसआई जोन 16 श्री मोहित पवार की टीम द्वारा पाटीदार पाइप्स कंपनी, अवंतिका नगर सेक्टर स्थित परिसर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कंपनी द्वारा अवैध रूप से कचरा डंप किया जाना प्रमाणित पाए जाने पर कंपनी पर 50,000 रुपये का स्पॉट फाइन लगाया गया।
इंदौर में कांग्रेस पार्टी पर भी कचरा फैलाने के लिए फाइन लगा
उधर, इंदौर में यात्रा के दौरान गंदगी फैलाने के आरोप में नगर निगम ने कांग्रेस पर जुर्माना भी लगाया। स्वच्छता का समर्थन करने के बजाय जीतू पटवारी की कांग्रेस ने इस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। पार्टी का कहना है कि जिस नगर निगम के क्षेत्र में दूषित पानी पीने से कई लोगों की मौत हो चुकी है, वही अब जनहित के मुद्दों को लेकर निकाली जा रही कांग्रेस की यात्रा के दौरान गंदगी के नाम पर कार्रवाई कर रहा है। कांग्रेस के इस स्टेटमेंट के हिसाब से, इंदौर नगर निगम को आप कचरे के लिए किसी पर भी फाइन करने का नैतिक अधिकार नहीं है।

.webp)