भोपाल में 2000 से ज्यादा लोग घुसे, कई इलाकों में ट्रैफिक जाम, पब्लिक परेशान

Updesh Awasthee
भोपाल, 28 जुलाई 2026
: गलती सरकार की हो या किसी और की लेकिन मंगलवार की शाम अचानक भोपाल की स्थिति बदल गई। खास तौर पर होशंगाबाद रोड और उसके आसपास के इलाकों में, आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर ट्रैफिक जाम हो गया है। लोग सड़कों पर घूम रहे हैं। रात के अंधेरे में समझ में नहीं आ रहा है कि कौन किसान है और कौन किसान के भेष में कोई और। 

कौन लोग हैं और भोपाल में क्यों आए हैं?

बंसल प्लाजा के पास भीषण जाम लग गया। बड़ी संख्या में वाहन जाम में फंस गए और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 2000 से ज्यादा लोगों ने भोपाल में अवैध प्रवेश किया है। यह सभी लोग नर्मदा पुरम से भोपाल आए हैं। बताया जा रहा है कि किसानों के 19 संगठनों के कार्यकर्ता शामिल हुए हैं। यह एक आंदोलन है और मुख्यमंत्री के घर का घेराव करना चाहते हैं। इन सभी किसानों ने मूंग की फसल उगाई थी। इस बार पैदावार काफी अच्छी हो गई। बताया जा रहा है कि सरकारी कोटे से चार गुना मूंग की पैदावार हुई है। यह लोग सरकार पर दबाव बनाना चाहते हैं ताकि, इनकी पूरी फसल को सरकार द्वारा खरीद लिया जाए। सही कौन है और गलत कौन, यहां अपन किसी को जज नहीं कर रहे हैं। लेकिन समाचार यह है कि भोपाल में पब्लिक परेशान हो रही है। 

कॉकरोच के बाप आए हैं भोपाल में, अब देखिएगा का होगा

यदि इनको कोई आंदोलन प्रदर्शन करना है तो किसी मैदान या पार्क परिसर के अंदर जाना चाहिए। निश्चित रूप से किस एक संवेदनशील नाम होता है लेकिन रात के अंधेरे में इस तरह सड़कों पर लोगों का झुंड घूमेगा, तो पब्लिक को डर लगेगा ही। सोशल मीडिया पर जिस तरह के वीडियो वायरल हो रहे हैं, लोग बैरिकेड तोड़कर भोपाल शहर में घुस आए थे। यह उम्मीद तो नहीं की जा सकती कि वह लोग शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने आए हैं। एक किसान ने तो मीडिया के सामने बयान दिया है कि दिल्ली में छोटे कॉकरोच थे। कॉकरोच के आप भोपाल में आ गए हैं। अब देखना भोपाल का क्या होता है? इस तरह के शब्द किसी पीड़ित किसान के नहीं हो सकते। यदि उनको शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना होता तो एक निश्चित अनुशासन में प्रवेश करते और भोपाल के इतने सारे मैदाने में से किसी एक मैदान में अपना डेरा जमा लेते। 
पब्लिक को किसानों के प्रति सहानुभूति है लेकिन उनकी अपनी समस्या है। इधर व्हाट्सएप पर मैसेज वायरल किया जा रहे हैं। भोपाल शहर में जो किसान रहते हैं, उनसे सपोर्ट मांगा जा रहा है। भोपाल में पढ़ने वाले किसानों के बच्चों से सपोर्ट मांगा जा रहा है। सबसे बड़ी समस्या यही कि सब कुछ आम रास्तों पर हो रहा है। जिसके कारण ट्रैफिक और भोपाल की नॉर्मल लाइफ डिस्टर्ब हो रही है।

पुलिस ने बल प्रयोग किया तो किसान पीछे नहीं हटेंगे: किसान नेता

पुलिस कार्रवाई के सवाल पर किसान गणेश गौर ने कहा कि, पुलिस की तरफ से अभी तक बल प्रयोग नहीं हुआ है। आगे ऐसा हुआ तो किसान पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा, "जब खेत में लड़ सकते हैं तो पुलिस और सरकार से भी लड़ेंगे।"

30% से ज्यादा भोपाल में ट्रैफिक जाम

  • भोपाल के कटारा हिल्स रोड पर 3 किमी लंबा जाम लगा। 
  • भोपाल में वीर सावरकर सेतु के पास पुलिस और किसान आमने-सामने। ट्रैफिक ब्लॉक।
  • भोपाल में 11 मिल पर हंगामे के बाद पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ दी।
  • बंसल प्लाजा के पास भीषण। 
  • होशंगाबाद रोड का ट्रैफिक ब्लॉक। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!