BHOPAL में सीहोर के जमींदार से रिवाल्वर छीनकर उसी में गोली मार दी

Updesh Awasthee
भोपाल, 13 जुलाई 2026:
शहर के मिसरोद इलाके में आशिमा मॉल के पास स्थित सागर रॉयल होम्स में गेट से एंट्री एग्जिट और पार्किंग को लेकर दो पक्षों के बीच में विवाद हो गया। तीन युवाओं ने मिलकर सीहोर के पावरफुल जमींदार से उसकी रिवाल्वर छीनकर उसी में गोली मार दी।

भोपाल के सागर रॉयल होम्स में एंट्री एग्जिट को लेकर खूनी संघर्ष

पुलिस ने बताया कि शाहपुर सीहोर के रहने वाले हरीश राजपूत के बच्चे भोपाल में पढ़ते हैं। इसलिए उन्होंने सागर रॉयल होम्स के ए ब्लॉक में एक फ्लैट किराए पर लिया हुआ है। काफी जमीन और प्रॉपर्टी है एवं अपने साथ लाइसेंसी रिवाल्वर रखते हैं। इसी ब्लॉक में हर्षित पटेल और अनुभव चौकसे भी रहते हैं। शनिवार-रविवार की दरमियानी रात हर्षित पटेल उम्र 21 वर्ष की थार गाड़ी सागर रॉयल होम्स के दरवाजे पर खड़ी थी। हर्षित के साथ अनुभव चौक से उम्र 19 वर्ष और लोकेश रघुवंशी उम्र 24 वर्ष भी थे। रात्रि 2:00 बजे हरीश राजपूत अपनी स्कॉर्पियो से आए और उन्होंने गेट पर खड़ी हुई थार गाड़ी को हटाने के लिए कहा। दोनों पक्षों के बीच में किस टोन में बातचीत हुई यह तो नहीं पता लेकिन पुलिस को मिले CCTV वीडियो में यह जरूर दिखाई दे रहा है कि दोनों पक्षों के बीच में विवाद शुरू हो गया। 

तीनों युवाओं ने हरीश राजपूत के साथ हाथापाई शुरू कर दी। हर्षित पटेल ने गेट के पास रखे डंडे को उठाया और हरीश राजपूत के सिर में मार दिया। हरीश राजपूत वहां से भागे तो तीनों ने पीछा करके उनको पकड़ लिया। हरीश राजपूत ने रिवाल्वर निकाली तो युवाओं ने उनसे उनकी रिवाल्वर छीन ली और उनके ऊपर ही फायर कर दिया। टोटल दो फायर किए गए। इनमें से पहले फायर मिस हो गया और दूसरा हरीश राजपूत के पैर में जाकर लगा। 

गोली लग जाने के कारण हरीश राजपूत घायल हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकरसोसायटी के लोग आ गए और पुलिस को इन्फॉर्म कर दिया। पुलिस ने हर्षित, अनुभव और लोकेश को तत्काल हिरासत में ले लिया। उनके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया। न्यायालय ने तीनों को जेल भेज दिया है। यह सब कुछ शायद इसलिए हुआ क्योंकि सागर रॉयल होम्स रेजिडेंशियल सोसायटी में अनुशासन की कमी है और यहां रहने वाले लोगों को मोहल्ला टाइप आजादी मिली हुई है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!